26 June 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

धर्मपुर विधानसभा के शक्ति केंद्रों में बीजेपी की बैठक,  दीप्ति रावत भारद्वाज ने संगठन की मजबूती को लेकर दिए अहम सुझाव

धर्मपुर विधानसभा के शक्ति केंद्रों में बीजेपी की बैठक, दीप्ति रावत भारद्वाज ने संगठन की मजबूती को लेकर दिए अहम सुझाव

भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश महामंत्री दीप्ती रावत भारद्वाज ने धर्मपुर विधानसभा के अंतर्गत विभिन्न मण्डलों के शक्ति केन्द्रों में आयोजित संगठनात्मक बैठकों में सहभागिता कर कार्यकर्ताओं के साथ आगामी कार्यक्रमों, संगठन सुदृढ़ीकरण एवं बूथ सशक्तिकरण से संबंधित विषयों पर विस्तृत चर्चा की।

इसी क्रम में दीप्ती रावत भारद्वाज ने केदारनगर मण्डल के केदारपुर एवं बंजारावाला क्षेत्र, पंडित दीनदयाल उपाध्याय मण्डल के वार्ड 74 ब्रह्मपुरी, वार्ड 75 लोहियानगर एवं वार्ड 76 निरंजनपुर, धर्मपुर नगर मण्डल तथा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी मण्डल के वार्ड 79 भारूवाला ग्राण्ट, वार्ड 86 सेवलाकलां, वार्ड 87 पित्थुवाला, वार्ड 88 मेहूँवाला, वार्ड 89 हरभजवाला एवं वार्ड 90 मोहब्बेवाला में आयोजित बैठकों में सहभागिता कर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया।

See also  सूर्यकांत धस्माना ने महेंद्र भट्ट पर लगाया बेतुकी बयानबाजी का आरोप

बैठकों के दौरान संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त, सक्रिय एवं जनकेंद्रित बनाने, शक्ति केन्द्रों को मजबूत करने, संगठनात्मक गतिविधियों को गति प्रदान करने तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा एवं कार्ययोजना को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।‌ प्रदेश महामंत्री  दीप्ती रावत भारद्वाज ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ है। संगठन की मजबूती एवं जनसंपर्क के माध्यम से ही पार्टी की विचारधारा और जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जा सकता है।

दीप्ती रावत भारद्वाज ने कहा कि देश में लगाए गए आपातकाल को भारतीय लोकतंत्र के इतिहास के एक काले अध्याय के रूप में सदैव याद रखा जाएगा। आपातकाल के दौरान लोकतांत्रिक मूल्यों का दमन किया गया तथा अनेक लोकतंत्र सेनानियों ने लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष करते हुए यातनाएं सहन कीं। ऐसे सभी लोकतंत्र सेनानियों का राष्ट्र सदैव ऋणी रहेगा।

See also  गरीबों को घर मुहैया कराने के लिए सरकार की पहल

बैठक से पूर्व भारतीय जनसंघ के संस्थापक, महान शिक्षाविद् एवं प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक श्रद्धेय डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री श्रीमती दीप्ती रावत भारद्वाज ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी का राष्ट्र की एकता एवं अखंडता के लिए दिया गया बलिदान सदैव देशवासियों को प्रेरित करता रहेगा। उनके विचार एवं आदर्श आज भी हम सभी के लिए मार्गदर्शक हैं।

दीप्ती रावत भारद्वाज ने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि संगठन की मजबूती, बूथ सशक्तिकरण एवं जनसेवा के संकल्प के साथ प्रत्येक कार्यकर्ता पूर्ण समर्पण भाव से कार्य करे, जिससे संगठन को और अधिक सशक्त बनाया जा सके।

See also  गरीबों को घर मुहैया कराने के लिए सरकार की पहल