16 August 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

डीएम पिथौरागढ़ ने की सीएम की घोषणाओं की समीक्षा

डीएम पिथौरागढ़ ने की सीएम की घोषणाओं की समीक्षा

जिलाधिकारी आशीष कुमार भटगांई की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में  मुख्यमंत्री घोषणाओं की विभागवार प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा मुख्यमंत्री घोषणाओं के क्रियान्वयन की अद्यतन स्थिति की समीक्षा करते हुए लंबित प्रकरणों पर विस्तार से चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री घोषणाओं से संबंधित कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए समयबद्ध ढंग से पूर्ण किया जाए तथा जिन मामलों में शासन स्तर अथवा अन्य स्तरों पर कार्रवाई अपेक्षित है, उनका नियमित अनुश्रवण कर शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। डीएम पिथौरागढ़ ने की सीएम की घोषणाओं की समीक्षा

विभागवार मुख्यमंत्री घोषणाओं की प्रगति की समीक्षा, लंबित घोषणाओं के शीघ्र क्रियान्वयन के निर्देश दिए। समीक्षा के दौरान विभिन्न विभागों से प्राप्त अद्यतन प्रगति रिपोर्ट के आधार पर घोषणाओं के क्रियान्वयन की स्थिति का परीक्षण किया गया तथा लंबित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

See also  मदन कौशिक ने आपदा कंट्रोल रूम से जाना चमोली हादसे को अपडेट

समीक्षा में बताया गया कि जनपद में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 597 मुख्यमंत्री घोषणाएं दर्ज हैं। इनमें से अधिकांश घोषणाएं शासन स्तर पर तथा शेष घोषणाएं विभिन्न स्तरों पर कार्रवाई के लिए लंबित हैं। डीएम ने अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि जिन घोषणाओं पर विभागीय अथवा शासन स्तर से अनुमोदन अपेक्षित है, उनके प्रस्तावों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित कराया जाए।

बैठक में विशेष रूप से लोक निर्माण विभाग, पंचायती राज, पेयजल, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, सिंचाई, नगर निकाय तथा अन्य विभागों की घोषणाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। जिन विभागों में कार्यों की गति अपेक्षाकृत धीमी पाई गई, उनसे कारण स्पष्ट करते हुए कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए गए।

See also  तमक नाले के मलबे के चपेट में आए शख्स की तलाश जारी

अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि प्रत्येक मुख्यमंत्री घोषणा की नियमित मॉनिटरिंग की जाए तथा विभागवार प्रगति रिपोर्ट समय पर उपलब्ध कराई जाए। जिन कार्यों में भूमि, स्वीकृति अथवा तकनीकी कारणों से विलंब हो रहा है, उनका त्वरित समाधान संबंधित स्तर पर समन्वय स्थापित कर किया जाए। बैठक में भी निर्देश दिए गए कि मुख्यमंत्री घोषणाओं से संबंधित विकास कार्यों को निर्धारित समयसीमा में पूर्ण करते हुए जनसामान्य को उनका लाभ उपलब्ध कराया जाए तथा सभी विभाग प्रगति की सतत समीक्षा करते हुए लंबित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करें। बैठक में उपजिलाधिकारी सदर जितेंद्र वर्मा, डीडीओ रमा गोस्वामी समेत विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

See also  खरगे के अपमान को लेकर कांग्रेस आक्रामक, देहरादून में निकाला पैदल मार्च