22 April 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

उत्तरकाशी में रेस्क्यू जारी, मोदी ने धामी से लिया अपडेट

उत्तरकाशी में रेस्क्यू जारी, मोदी ने धामी से लिया अपडेट

उत्तरकाशी में टनल में फंसे मजदूरों को निकालने के लिए 12वें दिन भी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। उम्मीद की जा रही है कि आज किसी भी वक्त मजदूरों को बाहर निकाला जा सकता है। इस बीच पीएम मोदी ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से राहत बचाव को लेकर फोन पर अपडेट ली है। पीएम लगातार सिलक्यारा रेस्क्यू ऑपरेशन पर नज़र बनाए हुए हैं।

सीएम धामी ने बताया पीएम ने क्या पूछा

पीएम मोदी के साथ हुई बातचीत पर सीएम धामी ने जानकारी दी है। धामी ने कहा “आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज फोन कर सिलक्यारा, उत्तरकाशी में निर्माणाधीन टनल में फँसे श्रमिकों को सकुशल बाहर निकालने हेतु चल रहे रेस्क्यू ऑपरेशन की जानकारी ली।

See also  मुख्य सचिव ने वन विभाग से जुड़ी अहम बैठक ली

इस दौरान माननीय प्रधानमंत्री जी को केंद्रीय एजेंसियों, अंतर्राष्ट्रीय विशेषज्ञों एवं प्रदेश प्रशासन के परस्पर समन्वय से युद्ध स्तर पर संचालित राहत एवं बचाव कार्यों में हो रही प्रगति से अवगत कराया।

आदरणीय प्रधानमंत्री को मौक़े पर श्रमिकों के उपचार व देखभाल हेतु चिकित्सकों की टीम, एम्बुलेंस, हेली सेवा एवं अस्थायी हॉस्पिटल की व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने एवं किसी भी इमरजेंसी की स्थिति में AIIMS ऋषिकेश में चिकित्सकों को तैयार रहने के निर्देश दिये जाने की जानकारी भी दी।

आदरणीय प्रधानमंत्री को श्रमिक बंधुओं एवं उनके परिजनों से हो रही निरंतर बातचीत व उनकी कुशलता से अवगत कराया एवं स्वयं के भी उत्तरकाशी में रहकर बचाव कार्यों की मॉनिटरिंग करने की भी जानकारी दी।”

See also  महिला आरक्षण को लेकर संग्राम, कांग्रेस ने मोदी सरकार पर लगाया लोकतंत्र और संघीय ढांचे से खिलवाड़ करने का आरोप