उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों और कर्मचारियों को 24 घंटे फोन ऑन रखने के निर्देश दिए हैं। मौसम विभाग ने अगले 4 दिन तक भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। जिसके बाद सरकार एक्टिव मोड पर है। सीएम धामी ने आपदा प्रबंधन समेत दूसरे सभी विभागों को मुस्तैदी रहने को कहा है ताकि किसी भी तरह की परेशानी होने पर जरूरतमंदों को सही वक़्त पर मदद पहुंचाई जा सके। मुख्यमंत्री ने अपने स्तर पर लोगों से भी सावधानी बरतने की अपील की है। सीएम ने उत्तराखंड आ रहे श्रद्धांलुओं और यात्रियों से भी मौसम की जानकारी लेकर ही यात्रा करने की अपील की है। उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश से जनजीवन पर बुरा असर पड़ा है। राज्य में 150 से ज्यादा सड़कें बंद हैं। नदियों का जलस्तर भी लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में अगले कुछ दिन तक निचले इलाकों में बाढ़ और पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन का खतरा बढ़ गया है। मौसम की इस चुनौती को देखते हुए सीएम ने सभी जिलों के डीएम को भी अलर्ट मोड पर रहने को कहा है। मौजूदा हालात में किसी भी परेशानी से निपटने के लिए तत्काल कदम उठाने के निर्देश भी सीएम ने दिए हैं।

More Stories
उत्तराखंड प्रमुख संगठन के सम्मेलन में शामिल हुए सीएम धामी
मुख्यमंत्री चैंपियन्स ट्राफी का समापन
विकास योजनाओं के लिए सीएम धामी ने 805 करोड़ रुपये के बजट को दी मंजूरी