जिला कांग्रेस कमेटी देवप्रयाग ने लोस्तु-बड़ियार गढ़ के तेगढ़ बाजार में जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर किए गए लाठीचार्ज और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, विपक्ष के सांसदों के साथ की गई अभद्रता के विरोध में भाजपा सरकार का पुतला दहन कर जोरदार प्रदर्शन किया। इस अवसर पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष उत्तम सिंह असवाल ने कहा कि लोकतंत्र में अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण तरीके से आवाज उठा रहे छात्रों पर लाठीचार्ज करना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है। छात्रों की आवाज को दबाने का प्रयास किसी भी लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए उचित नहीं है। साथ ही देश के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के साथ जिस प्रकार अभद्र व्यवहार किया गया, वह लोकतांत्रिक मूल्यों और संवैधानिक मर्यादाओं के खिलाफ है।
देश में 154 से ज्यादा पेपर लीक पिछले 10 सालों में भाजपा की सरकार में हुए हैं जिसकी कोई जवाबदेही सरकार तय नहीं कर रही है। शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन कर रहे छात्रों के सर फाड़ें गये, हाथ-पैर तोड़ें गये। साथ ही बेटियों के साथ पुरुष पुलिस कर्मियों के द्वारा अभद्रता करना बहुत निंदनीय है। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और विपक्ष के सांसदों के साथ जो अभद्र व्यवहार भाजपा सरकार ने पुलिस द्वारा कराया वह लोकतंत्र की हत्या है। जिला कांग्रेस कमेटी देवप्रयाग ने भाजपा सरकार पर लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर करने और विपक्ष की आवाज को दबाने का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा छात्रों, युवाओं और आम जनता के अधिकारों की लड़ाई लड़ती रहेगी। जिला अध्यक्ष उत्तम सिंह असवाल ने चेतावनी दी कि यदि सरकार जनता की आवाज को दबाने का प्रयास करती रही तो कांग्रेस पार्टी सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष को और तेज करेगी।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया और लोकतंत्र की रक्षा के लिए एकजुट होकर संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया। इस अवसर पर जिला महासचिव संगठन रघुवीर सिंह भंडारी, न्याय पंचायत अध्यक्ष कुंदन रावत, प्रदेश सचिव सोशल मीडिया रामलाल नौटियाल, डॉ शिव प्रसाद गैरोला, सुमन नेगी, दीपक नेगी, आशा लाल, दीपचंद टम्टा, मानवेंद्र भंडारी, सोहन सिंह असवाल, सुमन पुंडीर, देवेंद्र भंडारी, सुशील गैरोला, मदन लाल, मुकेश जोशी आदि उपस्थित रहे।

More Stories
यूथ कांग्रेस का पिथौरागढ़ में प्रदर्शन, दिल्ली में हुए लाठीचार्ज और राहुल गांधी के साथ हुई बदसलूकी को लेकर आक्रोश, ऋषेंद्र महर बोले तानाशाही सरकार की उल्टी गिनती शुरू
दुनिया में उत्तराखंड का नाम रोशन करने वाली महिला मुक्केबाजों से मिले सीएम धामी
सीएम धामी ने की कांवड़ मेले की तैयारी की समीक्षा बैठक