15 August 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

यूथ कांग्रेस का पिथौरागढ़ में प्रदर्शन, दिल्ली में हुए लाठीचार्ज और राहुल गांधी के साथ हुई बदसलूकी को लेकर आक्रोश, ऋषेंद्र महर बोले तानाशाही सरकार की उल्टी गिनती शुरू

यूथ कांग्रेस का पिथौरागढ़ में प्रदर्शन, दिल्ली में हुए लाठीचार्ज और राहुल गांधी के साथ हुई बदसलूकी को लेकर आक्रोश, ऋषेंद्र महर बोले तानाशाही सरकार की उल्टी गिनती शुरू

नीट पेपर लीक, दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के साथ हुई बदसलूकी के मुद्दे पर पूरे देश में कांग्रेस आक्रोशित है। पिथौरागढ़ में यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव ऋषेंद्र महर के नेतृत्व में केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। भारी संख्या में मौजूद युवाओं ने मोदी-शाह को तानाशाह बताते हुए उन्हें जनरल डायर की संज्ञा दी।  प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जिस तरह से मोदी और अमित शाह के इशारे में बर्बरता पूर्वक देश के बच्चों/छात्रों पर लाठी चार्ज और आंसू गैस के गोले दागे गए और नेता लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जी को गिरफ्तार किया गया वह इस सरकार का युवा विरोधी चेहरा दिखाता है। आखिर देश के बच्चे अपने हक के लिए ही तो मार्च कर रहे थे और उनपर जिस तरह से मार पीट की गई वह निंदनीय है, इस सरकार में जितना शोषण हो रहा है वह कभी नहीं हुआ। यूथ कांग्रेस का पिथौरागढ़ में प्रदर्शन, दिल्ली में हुए लाठीचार्ज और राहुल गांधी के साथ हुई बदसलूकी को लेकर आक्रोश, ऋषेंद्र महर बोले तानाशाही सरकार की उल्टी गिनती शुरू

See also  मदन कौशिक ने आपदा कंट्रोल रूम से जाना चमोली हादसे को अपडेट

युवाओं ने चेतावनी दी कि जल्द युवाओं की मांग पूरी नहीं की ओर धर्मेंद्र प्रधान , अमित शाह का इस्तीफा नहीं है तो हम आने वाले समय में इस पेपर चोर , चंदा चोरो को गाँव गांव जाकर इनका चेहरा जानत के सामने बेपर्दा करेंगे। यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव ऋषेंद्र महर ने कहा कि देश के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाली तानाशाही की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। उन्होंने कहा कि देश का युवा ऐसी भ्रष्ट और अहंकारी सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंकने के लिए तैयार है।

इस अवसर पर पार्षद करन सिंह, पार्षद महेंद्र कुमार, ज्येष्ठ प्रमुख राकेश कुमार, ग्राम प्रधान संगठन अध्यक्ष भरत कुमार, महिला नेत्री मोनिका महर, क्षेत्र पंचायत सदस्य जीवन गिरी,विधानसभा अध्यक्ष अनन्य माहरा, कमलेश कश्न्याल,आनंद पांडे,मदन भट,आनंद धामी, करन खाती, नवी ऐरी, सूरज सिंह, मनोज महारा सहित भरी संख्या में युवा उपस्थित थे।

See also  स्वतंत्रता दिवस पर गंगोलीहाट में शुरू हुआ अनिश्चितकालीन धरना, सीएम की घोषणाएं दो साल बाद भी पूरी ना होने पर आक्रोश