31 July 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

मंदिरों में चंदा चोरी को लेकर देवप्रयाग कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन, हनुमान चालीसा किया पाठ, बीजेपी पर साधा निशाना

मंदिरों में चंदा चोरी को लेकर देवप्रयाग कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन, हनुमान चालीसा किया पाठ, बीजेपी पर साधा निशाना

आज हिंडोलाखाल बाजार स्थित हिन्डोलेश्वर शिव मंदिर में जिला कांग्रेस कमेटी देवप्रयाग के जिला अध्यक्ष उत्तम सिंह असवाल के नेतृत्व में श्रीराम मंदिर और बद्रीनाथ धाम में कथित चंदा अनियमितताओं के विरोध में श्रद्धापूर्वक हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष उत्तम सिंह असवाल ने कहा कि भाजपा ने करोड़ों-करोड़ हिंदुओं की आस्था के केंद्र राम मंदिर में चंदा चोरी कर पूरे सनातन धर्म को मानने वालों को अपमानित किया है, देशवासियों की धार्मिक आस्था से जुड़े मंदिरों में प्राप्त चंदे के उपयोग में पूर्ण पारदर्शिता होनी चाहिए। पूरे देशवासियों की मांग है कि मंदिरों के चंदे से जुड़े सभी मामलों की निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच कराई जाए और दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाए। भाजपा सरकार छोटे-छोटे लोगों को अपराधी बना रही है जबकि जो बड़े चंदा चोर हैं जिनके इशारों पर चंदा चोरी हुई उनको बचाने का काम किया जा रहा है।
ब्लॉक अध्यक्ष शशि प्रकाश भट्ट ने कहा कि आज कांग्रेस पार्टी ने शिव मंदिर में हनुमान चालीसा का पाठ कर भगवान हनुमान से न्याय की मांग की और भगवान हनुमान से देश में सत्य, न्याय और सद्भाव की स्थापना तथा जनआस्था की रक्षा की प्रार्थना की गई। धार्मिक आस्था किसी भी प्रकार की राजनीति या भ्रष्टाचार से ऊपर है और उसकी गरिमा बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। भाजपा ने केदारनाथ धाम में 230 किलो सोने की चोरी, बद्रीनाथ धाम में करोड़ों रुपए की चंदा चोरी कर व श्री राम मंदिर अयोध्या में करोड़ों रुपए की चंदा चोरी कर हिंदुओं की आस्था के साथ खिलवाड़ किया है।
इस अवसर पर सुरेश राणा, डॉ जितेंद्र उनियाल, मकान सिंह चौहान, मंगतराम मटियाल, सुभाष लिंगवाल, रामलाल नौटियाल, रघुवीर चौहान, गणेश झिल्डीयाल, केशवानंद तिवारी, पूर्णानंद रतूड़ी, राजेंद्र रावत, राजेंद्र भंडारी, कमल सिंह भंडारी, अजय कुमार, हेमंत भट्ट, ज्योति कठेत, धनवान सिंह पवार, गिरीश कुमार, किशोर असवाल, शोभन सिंह भंडारी,लक्ष्मण सिंह, मनवीर आदि उपस्थित रहे।

See also  CM धामी ने विकास योजनाओं के मंजूर किया बजट