राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी), उत्तराखण्ड एवं स्टरलाइट एडइंडिया फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में इंस्टीट्यूशनल स्ट्रेंथनिंग प्रोग्राम (आईएसपी) के अंतर्गत डायट टिहरी में आयोजित चार दिवसीय ‘मॉनिटरिंग एवं मेंटरिंग’ कार्यशाला का आज सफलतापूर्वक समापन हुआ।
कार्यशाला में गढ़वाल मंडल के सात जनपदों के डायट प्राचार्यों, प्रभारी प्राचार्यों, प्रवक्ताओं, बीआरपी एवं सीआरपी ने प्रतिभाग किया। चार दिनों के दौरान प्रतिभागियों ने अपने-अपने जनपदों में प्रचलित मॉनिटरिंग टूल्स एवं मेंटरिंग प्रक्रियाओं को साझा किया तथा सामूहिक विचार-विमर्श के माध्यम से राज्य के लिए एक साझा (कॉमन) मॉनिटरिंग टूल के प्रारूप तक पहुँचने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की।
समापन समारोह में एससीईआरटी उत्तराखण्ड के सहायक निदेशक डॉ. के. एन. बिजल्वाण मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि प्रभावी मॉनिटरिंग एवं मेंटरिंग शिक्षकों के व्यावसायिक विकास तथा विद्यालयी शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार का महत्वपूर्ण माध्यम है।
कार्यशाला के सफल शैक्षणिक संचालन में एससीईआरटी उत्तराखण्ड के प्रवक्ता डॉ. अजय कुमार चौरसिया एवं डॉ. रंजन भट्ट की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उन्होंने प्रशिक्षण के दौरान विभिन्न सत्रों के समन्वय, शैक्षणिक विमर्श एवं गतिविधियों का प्रभावी संचालन किया।
स्टरलाइट एडइंडिया फाउंडेशन के संस्था प्रमुख डॉ. एंटनी नेलिसरी ने कहा कि कार्यशाला का उद्देश्य प्रतिभागियों के बीच सहयोगात्मक अधिगम को बढ़ावा देते हुए उत्तराखण्ड के लिए एक प्रभावी मॉनिटरिंग एवं मेंटरिंग प्रणाली विकसित करना है। प्रशिक्षण प्रमुख नीरुपमा शर्मा ने प्रतिभागियों की सक्रिय सहभागिता की सराहना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि कार्यशाला से प्राप्त सीख शिक्षक शिक्षा संस्थानों में सकारात्मक परिवर्तन लाने में सहायक होगी।
समापन अवसर पर प्रतिभागियों ने अपने-अपने जनपदों में कार्यशाला से प्राप्त अनुभवों एवं विकसित साझा मॉनिटरिंग टूल का प्रभावी उपयोग करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर स्वराज तोमर, संजीव जोशी, डॉ. वीर सिंह रावत, दीपक रतूड़ी, राजेंद्र बडोनी एवं देवेंद्र सिंह भंडारी तथा *स्टरलाइट एडइंडिया फाउंडेशन से पंकज गुरव, कविता शर्मा, मोहित शर्मा, तनुज बहुगुणा एवं अजय सिंह* उपस्थित रहे।

More Stories
सीएम धामी ने काशीपुर में किया विद्यार्थी संवाद कार्यक्रम
देहरादून में 50 लाख रुपये की हेरोइन के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार, स्टूडेंट्स को सप्लाई करते थे नशीले पदार्थ
देहरादून में सड़कों की बेहाली, कांग्रेस ने पीडब्ल्यूडी पर उठाए सवाल, ज्ञापन देकर जल्द समाधान निकालने की मांग