31 July 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव शिल्पी अरोड़ा ने सीएम धामी को गदरपुर में दिखाए काले झंडे

महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव शिल्पी अरोड़ा ने सीएम धामी को गदरपुर में दिखाए काले झंडे

नवीन अनाज मंडी गदरपुर में सीएम पुष्कर सिंह धामी के हेलीकॉप्टर के लैंड होते ही महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव शिल्पी अरोड़ा और कांग्रेस नगर अध्यक्ष सिद्धार्थ भुसरी सुरक्षा घेरे को तोड़ते हुए मुख्यमंत्री के काफिले तक पहुंच गए। दोनों नेताओं ने मुख्यमंत्री के काफिले को काले झंडे दिखाकर विरोध दर्ज कराया। इस दौरान सरकार की छात्र, युवा और महिला विरोधी नीतियों के खिलाफ जोरदार नारेबाजी भी की गई। सुरक्षा घेरे में सेंध लगते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में अतिरिक्त फोर्स बुलाकर स्थिति को संभाला गया। इस मौके पर शिल्पी अरोड़ा ने कहा कि प्रदेश में लगातार महिलाओं पर अत्याचार हो रहे हैं। प्रदेश में खुलेआम महिलाओं के साथ दुषकर्म की घटनाएं हो रही हैं, लेकिन सरकार मौन है। जनता का गुस्सा अब सड़कों पर है और इसे किसी सुरक्षा घेरे से नहीं रोका जा सकता। नगर अध्यक्ष सिद्धार्थ भुसरी ने कहा कि सरकार युवाओं, छात्रों और महिलाओं के मुद्दों पर पूरी तरह विफल है। कांग्रेस जनता की आवाज को सड़क से लेकर सदन तक उठाती रहेगी। इस घटना के बाद प्रशासन की सुरक्षा तैयारियों पर भी सवाल खड़े हो गए हैं।

See also  CM धामी ने विकास योजनाओं के मंजूर किया बजट