नवीन अनाज मंडी गदरपुर में सीएम पुष्कर सिंह धामी के हेलीकॉप्टर के लैंड होते ही महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव शिल्पी अरोड़ा और कांग्रेस नगर अध्यक्ष सिद्धार्थ भुसरी सुरक्षा घेरे को तोड़ते हुए मुख्यमंत्री के काफिले तक पहुंच गए। दोनों नेताओं ने मुख्यमंत्री के काफिले को काले झंडे दिखाकर विरोध दर्ज कराया। इस दौरान सरकार की छात्र, युवा और महिला विरोधी नीतियों के खिलाफ जोरदार नारेबाजी भी की गई। सुरक्षा घेरे में सेंध लगते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में अतिरिक्त फोर्स बुलाकर स्थिति को संभाला गया।
इस मौके पर शिल्पी अरोड़ा ने कहा कि प्रदेश में लगातार महिलाओं पर अत्याचार हो रहे हैं। प्रदेश में खुलेआम महिलाओं के साथ दुषकर्म की घटनाएं हो रही हैं, लेकिन सरकार मौन है। जनता का गुस्सा अब सड़कों पर है और इसे किसी सुरक्षा घेरे से नहीं रोका जा सकता। नगर अध्यक्ष सिद्धार्थ भुसरी ने कहा कि सरकार युवाओं, छात्रों और महिलाओं के मुद्दों पर पूरी तरह विफल है। कांग्रेस जनता की आवाज को सड़क से लेकर सदन तक उठाती रहेगी। इस घटना के बाद प्रशासन की सुरक्षा तैयारियों पर भी सवाल खड़े हो गए हैं।

More Stories
सीएम धामी ने सभी डीएम के साथ की बैठक, दिए अहम निर्देश
युवा विद्यार्थी मंथन कार्यक्रम में शामिल हुए सीएम धामी
स्वरोजगार को बढ़ावा देने की सीएम धामी की पहल ला रही रंग