4 August 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

परवादून जिला कांग्रेस ने SIR  के लिए 10 सदस्यीय समिति का गठन किया

परवादून जिला कांग्रेस ने SIR के लिए 10 सदस्यीय समिति का गठन किया

उत्तराखंड कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल के निर्देश पर निर्वाचन आयोग द्वारा संचालित एस.आई.आर. (SIR) अभियान के प्रभावी संचालन एवं समन्वय के लिए परवादून जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा 10 सदस्यीय समिति का गठन किया गया है।

परवादून कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल ने बताया कि यह समिति एस.आई.आर. प्रक्रिया के अंतर्गत नोटिस प्राप्त मतदाताओं को आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान करेगी, दस्तावेज तैयार कराने में सहयोग करेगी तथा उनके नाम मतदाता सूची में सुरक्षित बनाए रखने हेतु हरसंभव सहायता उपलब्ध कराएगी।

परवादून जिला कांग्रेस कार्यालय, डोईवाला एवं ऋषिकेश महानगर कांग्रेस कार्यालय में कंट्रोल रूम की स्थापना करते हुए निम्न वरिष्ठ कांग्रेसीजनों को जिम्मेदारी सौंपी गई है –

See also  लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और सांसद पप्पू यादव के खिलाफ चंपावत के पाटी में पुलिस को दी गई तहरीर, सनातन के अपमान को लेकर केस दर्ज करने की मांग

ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र से:

• गजेंद्र विक्रम शाही

• भगवती प्रसाद सेमवाल

• राकेश सिंह

• अभिनव मलिक

• देवेंद्र प्रजापति

डोईवाला विधानसभा क्षेत्र से:

• उमेद बोरा

• करतार नेगी

• महेश लोधी

• भव्य चमोला

• महेश कुकरेती

मोहित उनियाल ने कहा कि समिति के सभी सदस्य सक्रिय रूप से कार्य करते हुए मतदाताओं को आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराएंगे, जिससे कोई भी पात्र मतदाता सूची से वंचित न रहे।

 

 

 

See also  देहरादून टाउन हॉल में सेवा एनजीओ सम्मानित, पर्यावरण व गौ संवर्धन के कार्यों को मिली सराहना 
Ad 1