7 August 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

कांग्रेस ने देहरादून में अग्निवीर स्कीम के खिलाफ निकाली रैली, केंद्र सरकार पर युवाओं के हितों पर कुठाराघात करने का आरोप

कांग्रेस ने देहरादून में अग्निवीर स्कीम के खिलाफ निकाली रैली, केंद्र सरकार पर युवाओं के हितों पर कुठाराघात करने का आरोप

आज कांग्रेस पार्टी के पूर्व सैनिक विभाग (सैनिक प्रकोष्ठ) के राष्ट्रीय अध्यक्ष कर्नल (सेवानिवृत्त) रोहित चौधरी ने देहरादून स्थित कांग्रेस मुख्यालय में एक महत्वपूर्ण पत्रकार वार्ता को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार की ‘अग्निवीर’ (अग्निपथ) भर्ती योजना पर तीखा हमला बोला और इसे देश की सैन्य परंपरा व सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बताया।पत्रकार वार्ता के मुख्य बिंदु:वीरभूमि के साथ अन्याय: कर्नल रोहित चौधरी ने कहा कि देवभूमि और वीरभूमि उत्तराखंड के युवाओं के मन में देशसेवा का जज़्बा है, लेकिन केंद्र सरकार की इस अल्पकालिक योजना ने उनके स्थायी भविष्य और सपनों को चकनाचूर कर दिया है।राष्ट्रीय सुरक्षा से समझौता पार्टी बर्दाश्त नहीं करेगी,कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि चार साल की यह योजना सेना की युद्धक क्षमता और मनोबल को कमजोर कर रही है। देश को ‘कॉन्ट्रैक्ट’ पर आधारित सेना नहीं, बल्कि स्थायी और प्रशिक्षित सैनिकों की आवश्यकता है।कांग्रेस का संकल्प है की सरकार आते इस युवा विरोधी और देश विरोधी योजना को खत्म करने का काम करेगी,पार्टी ने पुरजोर शब्दों में यह दोहराया कि केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनते ही इस ‘अग्निवीर’ योजना को समाप्त कर दिया जाएगा और सेना में पुरानी स्थायी भर्ती प्रक्रिया को पुनः बहाल किया जाएगा।इस मौके पर कांग्रेस चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष और पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने भी केंद्र सरकार को आड़े हाथों लिया। अपने संबोधन में डॉ. हरक सिंह रावत ने कहा, “उत्तराखंड का हर दूसरा परिवार भारतीय सेना से जुड़ा है। केंद्र सरकार की इस गलत नीति के कारण आज हमारे राज्य का युवा हताश और ठगा हुआ महसूस कर रहा है। मात्र 4 साल की नौकरी देकर सरकार युवाओं को अधर में लटका रही है। कांग्रेस राज्य के युवाओं के अधिकारों और राष्ट्रीय सुरक्षा से खिलवाड़ को बर्दाश्त नहीं करेगी। आगामी विधानसभा चुनावों में उत्तराखंड की जनता इस दमनकारी योजना का जवाब भाजपा को सत्ता से बेदखल करके देगी।

See also  MDDA की बोर्ड बैठक में 25 प्रस्तावों को हरी झंडी

अग्निवीर योजना के खिलाफ आक्रोश रैली भी निकाली गई पत्रकार वार्ता के समापन के तुरंत बाद कर्नल रोहित चौधरी और डॉ. हरक सिंह रावत के नेतृत्व में केंद्र सरकार की इस नीति के खिलाफ एक जोरदार विरोध प्रदर्शन रैली निकाली गई। ये रैली कांग्रेस मुख्यालय से प्रारंभ होकर ऐतिहासिक घंटाघर पहुंची, जहां से कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार विरोधी नारों के साथ लैंसडाउन चौक का रुख किया। लैंसडाउन चौक पर प्रदर्शन के बाद रैली वापस कांग्रेस कार्यालय पर आकर शांतिपूर्ण ढंग से समाप्त हुई। रैली में भारी संख्या में पूर्व सैनिक, युवा और कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल रहे।इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष सैनिक विभाग कर्नल रोहित चौधरी, चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष डॉ हरक सिंह रावत,प्रदेश पूर्व सैनिक विभाग के अध्यक्ष कर्नल राम रतन नेगी, प्रदेश उपाध्यक्ष सैनिक विभाग गोपाल गड़िया, बलबीर सिंह पंवार, वीपी ईसी एक्स सर्विसमैन डिपार्टमेंट, आरपी धीयानी, वीपी विचार विभाग, महेश कुकरेती , चेयरमैन एक्स सर्विसमैन डिपार्टमेंट , प्रवक्ता डॉ प्रतिमा सिंह, प्रवक्ता अभिनव थापर, महानगर अध्यक्ष डॉ जसविंदर सिंह गोगी, पूर्व प्रमुख अश्वनी बहुगुणा,सूरत सिंह नेगी, परवादून अशोक नेगि,चेयरमैन एक्स सर्विसमैन डिपार्टमेंट ,शेखर सकलानी , वीपी एक्स सर्विसमैन डिपार्टमेंट पछवादून श्रीजीत कृषाली , ब्लॉक अध्यक्ष एक्स सर्विसमैन डिपार्टमेंट डोईवाला, संजय उपाध्याय ,वीपी एक्स सर्विसमैन डिपार्टमेंट पछवादून, मोहित उनियाल ,डीसीसी अध्यक्ष डोईवाला सोनिया आनंद रावत,सावित्री, प्रशांत खंडूरी, मनीष गोनियाल,यशपाल चौहान,वीरेंद्र पंवार,सूरज छेत्री, सहित कई अन्य गणमान्य पूर्व सैनिक, युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता और पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे।

See also  मुख्य निर्वाचन अधिकारी से मिला कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल, SIR के मुद्दे पर की शिकायत