10 August 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

उत्तराखंड कांग्रेस का उपाध्यक्ष बनाए जाने पर लालचंद शर्मा का वाल्मीकि समिति ने किया अभिनंदन

उत्तराखंड कांग्रेस का उपाध्यक्ष बनाए जाने पर लालचंद शर्मा का वाल्मीकि समिति ने किया अभिनंदन

वाल्मीकि समिति के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने आज प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नव नियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष लालचन्द शर्मा और राजकुमार का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर समिति के पदाधिकारियों ने उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर सभी ने आशा व्यक्त की है कि उनके नेतृत्व एवं अनुभव का लाभ संगठन को मिलेगा। समिति के पदाधिकारियों ने लालचन्द शर्मा को पुष्पगुच्छ एवं माला पहनाकर सम्मानित किया तथा उनके उज्जवल राजनीतिक भविष्य की कामना की। इस अवसर पर लालचन्द शर्मा ने प्रदेशीय वाल्मीकि समिति के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी सदैव सामाजिक न्याय, समानता और कमजोर एवं वंचित वर्गों के अधिकारों की आवाज उठाती रही है।

See also  राजस्व बढ़ाने को लेकर मुख्य सचिव की अहम बैठक

उन्होंने कहा कि संगठन द्वारा उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका वे पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ निर्वहन करेंगे तथा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाएंगे। इसके उपरान्त प्रदेश उपाध्यक्ष लालचन्द शर्मा, नव नियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक राजकुमार एवं नव नियुक्त महासचिव अभिषेक सिंह ने प्रदेश चुनाव संचालन अभियान समिति के अध्यक्ष व विधायक प्रीतम सिंह से उनके आवास पर जाकर मुलाकात की तथा उनका धन्यवाद ज्ञापित किया।

इस अवसर पर प्रीतम सिंह ने कहा कि लालचंद शर्मा, राजकुमार एवं अभिषेक सिंह लंबे समय से कांग्रेस संगठन एवं जनहित के मुद्दों से जुड़े रहे हैं। पार्टी ने उन्हें प्रदेश कमेटी मे महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दिया जाना कांग्रेस संगठन के प्रति उनकी निष्ठा एवं सक्रियता का सम्मान है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया है कि लालचंद शर्मा समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर संगठन को और अधिक मजबूत करने का कार्य करेंगे।

See also  उत्तराखंड बीजेपी में शामिल हुए कई पूर्व सैनिक

इस अवसर पर नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष और पूर्व विधायक राजकुमार ने कहा है कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी दी है उनका बखूबी निर्वहन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को सम्मान, अधिकार और अवसर दिलाना कांग्रेस की प्राथमिकता रही है इस पर आगे कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वाल्मीकि समाज सहित सभी वंचित एवं शोषित वर्गों की समस्याओं के समाधान के लिए पार्टी के स्तर पर हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।

इस अवसर पर प्रदेश प्रवक्ता दीप बोहरा, अजय सिंह, भरत शर्मा पार्षद वीरेंद्र बिष्ट, निखिल कुमार,राजू प्रजापति, सोम प्रकाश बाल्मीकि, सुरेश कुमार, प्रियांशु छाबड़ा, संतराम, दीपा चौहान, शिव कुमार, नमन कुमार, सुरेश प्रजापति, कार्तिक, नंदन, प्रकाश राजोरिया, आशीष, सुरेंद्र सूद, सुरेश पार्चा सुशील कुमार, शिवकुमार आदि उपस्थित थे।

See also  त्रिवेंद्र सिंह रावत ने लोकसभा में उठाया वन्यजीवों के बढ़ते हमलों का सवाल, सरकार ने क्या जवाब दिया?