10 August 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

पिथौरागढ़ में जनता दरबार, प्रशासन ने सुनीं लोगों की समस्याएं

पिथौरागढ़ में जनता दरबार, प्रशासन ने सुनीं लोगों की समस्याएं

प्रत्येक सोमवार को आयोजित होने वाले जनसुनवाई दिवस के क्रम में आज कलेक्ट्रेट सभागार, पिथौरागढ़ में अपर जिलाधिकारी योगेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में जनसुनवाई आयोजित की गई। जनसुनवाई में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे ग्रामीणों एवं आम नागरिकों ने सड़क, पेयजल, विद्युत, सिंचाई, भूमि, आवास, शिक्षा, स्वास्थ्य, राजस्व तथा अन्य विभागों से संबंधित समस्याएं एवं शिकायतें अपर जिलाधिकारी के समक्ष रखीं। प्रस्तुत प्रार्थना-पत्रों पर अपर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों से जानकारी लेते हुए शिकायतों के निस्तारण के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जनसुनवाई में ग्राम पंचायत कनालीछीना में बंद पड़े पेयजल लाइन के पुनर्निर्माण, प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के अंतर्गत क्षतिग्रस्त मोटर मार्ग, एनएच के मुआवजे एवं भूमि संबंधी प्रकरण, पीडब्ल्यूडी सड़क की सुरक्षा एवं जल निकासी, पेयजल योजना एवं सिंचाई संबंधी समस्याओं, विद्यालयों से जुड़ी समस्याओं, ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों, बाढ़ एवं बरसात से प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था तथा अन्य जनहित से जुड़े मामलों को प्रमुखता से उठाया गया।

See also  उत्तराखंड बीजेपी में शामिल हुए कई पूर्व सैनिक

इस दौरान ग्रामीणों द्वारा कानाधार मोटर मार्ग खोलने, लुमती-घटधार क्षेत्र में पीएमजीएसवाई के तहत मोटर पुल निर्माण, रामगंगा नदी से लगातार हो रहे भू-कटाव से आबादी एवं कृषि भूमि को हो रहे नुकसान, तथा विभिन्न गांवों में सड़क एवं संपर्क मार्गों की समस्याओं से भी अवगत कराया गया। अपर जिलाधिकारी ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को स्थलीय निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

जनसुनवाई के दौरान अपर जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनता की शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। विभागीय अधिकारी प्रत्येक प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए शिकायत की प्रकृति के अनुसार उसका परीक्षण करें तथा नियमानुसार समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जिन प्रकरणों में स्थलीय निरीक्षण की आवश्यकता है, उनमें संबंधित अधिकारी मौके पर जाकर वस्तुस्थिति की जांच करें और शिकायतकर्ता को भी की गई कार्रवाई से अवगत कराएं।

See also  कोटद्वार में पुलिस का ऑपरेशन प्रहार, हंगामा करने वाले 7 आरोपी गिरफ्तार

उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों को केवल औपचारिक रूप से अग्रसारित न किया जाए, बल्कि प्रत्येक प्रकरण में जवाबदेही तय करते हुए प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। शासन एवं प्रशासन की प्राथमिकता आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान करना है और इसमें किसी भी स्तर पर उदासीनता स्वीकार नहीं की जाएगी।

जनसुनवाई में उप जिलाधिकारी सदर जितेन्द्र वर्मा,विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। प्रस्तुत प्रार्थना-पत्रों पर संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया।

See also  पौड़ी में जनता दरबार, डीएम ने सुनीं लोगों की समस्याएं
Ad 2