11 August 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

नीति घाटी में आवाजाही सुचारू करने की कोशिश जारी

नीति घाटी में आवाजाही सुचारू करने की कोशिश जारी

नीती घाटी में भारी बारिश के कारण तमक नाला उफान पर आने से वैली ब्रिज बहने के बाद बाधित हुई वाहनों की आवाजाही को शीघ्र सुचारु करने के लिए जिला प्रशासन एवं संबंधित विभागों द्वारा तेजी से कार्य किया जा रहा है।

तमक नाले में ह्यूम पाइप डालकर अस्थाई मोटर मार्ग तैयार करने का कार्य तेजी से गतिमान है। मौके पर तैनात संबंधित विभागों की टीमें लगातार कार्य कर रही हैं। प्रशासन का प्रयास है कि अस्थाई मार्ग का निर्माण जल्द पूरा कर वाहनों की आवाजाही को यथाशीघ्र सुचारु किया जा सके।

जिला प्रशासन द्वारा मौके की स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। अधिकारियों द्वारा मौके पर मौजूद टीमों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं तथा मार्ग बहाली के कार्य में संबंधित विभागों एवं सुरक्षा एजेंसियों का समन्वय सुनिश्चित किया जा रहा है।

See also  मिलावटखोरों पर नकेल कसने के लिए छापेमारी अभियान

प्रशासन द्वारा मार्ग बहाली के कार्य को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने के लिए आवश्यक संसाधन एवं मशीनरी मौके पर उपलब्ध कराई जा रही है। मौसम एवं नाले के जलस्तर की स्थिति को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा मानकों का भी विशेष ध्यान रखा जा रहा है।

जिला प्रशासन ने स्थानीय लोगों एवं वाहन चालकों से अपील की है कि मार्ग बहाली का कार्य पूरा होने तक प्रभावित क्षेत्र में अनावश्यक आवागमन न करें। मौके पर तैनात प्रशासन, सुरक्षा एवं संबंधित विभागों की टीमों द्वारा दिए जा रहे निर्देशों का पालन करें और कार्य में सहयोग प्रदान करें।hamoli

See also  कोटद्वार में पुलिस का ऑपरेशन प्रहार, हंगामा करने वाले 7 आरोपी गिरफ्तार
Ad 2