12 August 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

सरकारी मशीनरी के गलत इस्तेमाल का मुद्दा गर्माया, कांग्रेस ने सरकार का पुतला फूंक कर जताया विरोध

सरकारी मशीनरी के गलत इस्तेमाल का मुद्दा गर्माया, कांग्रेस ने सरकार का पुतला फूंक कर जताया विरोध

उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गणेश गोदियाल के निर्देशानुसार महानगर कांग्रेस कमेटी, देहरादून द्वारा आज ऐश्लेहॉल चौक पर भाजपा सरकार द्वारा सरकारी मशीनरी के कथित दुरुपयोग तथा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के उत्पीड़न के विरोध में भाजपा सरकार का पुतला दहन किया गया।

इस अवसर पर महानगर कांग्रेस कमेटी, देहरादून के अध्यक्ष डॉ. जसविंदर सिंह गोगी ने कहा कि 8 अगस्त को हल्द्वानी में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे जी की विशाल रैली में शामिल होने जा रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को नैनीताल पुलिस प्रशासन द्वारा जगह-जगह रोककर परेशान किया गया। उन्होंने कहा कि यह लोकतांत्रिक व्यवस्था और नागरिकों के शांतिपूर्ण राजनीतिक कार्यक्रमों में भाग लेने के अधिकार पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

See also  भू कानून के बाद भी नहीं थमी ज़मीनों की मनमानी खरीद फरोख्त, अधिवक्ता सेवा मंच और पहाड़ स्वाभिमान सेना ने लगाए गंभीर आरोप

डॉ. गोगी ने कहा कि भाजपा सरकार राजनीतिक विरोध को दबाने के लिए सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग कर रही है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रोकना, उन्हें प्रताड़ित करना और लोकतांत्रिक कार्यक्रमों में बाधा डालना किसी भी लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए उचित नहीं है।

उन्होंने नैनीताल के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए “अराजक तत्व” जैसे शब्दों के प्रयोग पर भी कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज उठाते हैं और उन्हें इस प्रकार अपमानित करना दुर्भाग्यपूर्ण है।

डॉ. जसविंदर सिंह गोगी ने कहा, “कांग्रेस पार्टी लोकतंत्र, संविधान और नागरिक अधिकारों की रक्षा के लिए सदैव संघर्ष करती रही है। भाजपा सरकार चाहे जितना भी सरकारी तंत्र का दुरुपयोग कर ले, कांग्रेस कार्यकर्ताओं की आवाज को दबाया नहीं जा सकता। हम लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण तरीके से जनहित के मुद्दों को लगातार उठाते रहेंगे।”

See also  तीज उत्सव में शामिल हुए सीएम धामी

उन्होंने कहा कि देशभर में कांग्रेस द्वारा आयोजित कार्यक्रमों और रैलियों में सरकारी मशीनरी के माध्यम से बाधा उत्पन्न करने के प्रयास किए जा रहे हैं, जिसका कांग्रेस पार्टी पुरजोर विरोध करती है।

पुतला दहन कार्यक्रम में ब्लॉक अध्यक्ष राजेश पुंढ़ीर, ललित बद्री,अर्जुन पासी, राजीव प्रजापति, सरिता बिष्ट, संजय उनियाल, अभिनव थापर, वीरेंद्र पंवार,दीपक मधवाल अभिषेक तिवारी,सुनील पक्का जायसवाल, अनूप कपूर, अरुण शर्मा, अल्ताफ, संजय भारती,राम किशन यादव,विजेंद्र चौहान , सुनील सुनील बांगा, राहुल तलवार, सुनील, कुलदीप नरूला ,विशाल, सावित्री थापा, मंजू चौहान, मिथलेश, रंजना देवी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

See also  कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधिमंडल से मिले सीएम धामी
Ad 2