30 September 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

श्रीनगर में आपदा प्रभावित गांवों में गणेश गोदियाल का दौरा

श्रीनगर में आपदा प्रभावित गांवों में गणेश गोदियाल का दौरा

गणेश गोदियाल ने श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न आपदाग्रस्त क्षेत्रों का सघन दौरा कर पीडित परिवारों से मुलाकात कर पुनर्वास एवं राहत कार्यों का जायजा लिया।

अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान गणेश गोदियाल ने श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र के पाबौ एवं थलीसैण ब्लॉक के डोबरा, डूंगरी, रिखोली आदि आपदा ग्रस्त गांवों में पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण करने के साथ-साथ राहत कार्यों का जायजा लिया तथा प्रशासनिक अधिकारियों से भी वार्ता की। श्रीनगर में आपदा प्रभावित गांवों में गणेश गोदियाल का दौरा

आपदाग्रस्त क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण करने के दौरान गणेश गोदियाल ने कहा कि प्रत्येक वर्ष बरसात के समय आने वाली दैवीय आपदा ग्रस्त गांवों की तस्वीरें काफी भयभीत करने वाली हैं। गांवों में भू-धंसाव के कारण आई आपदा पर चिन्ता प्रकट करते हुए कहा कि प्रभावित क्षेत्र के लोगों का तत्काल पुनर्वास सुनिश्चित करने के साथ ही भविष्य में कोई जानमाल का नुकसान न हो इसके लिए ठोस कदम उठाए जाने चाहिए। उन्होंने राज्य सरकार से आपदाग्रस्त गांवों के प्रभावितों को तात्कालिक सहायता के साथ ही में तत्काल राहत कार्य के निर्देश दिये जाने का अनुरोध किया है।

See also  डीएवी पीजी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव में सरकारी दबाव का आरोप, कांग्रेस ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया पर उठाए सवाल

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने स्थानीय लोगों एवं कांग्रेसजनों से चर्चा करते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं से आपदाग्रस्त क्षेत्र के लोगों की हर संभव सहायता का आह्रवान करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी इस आपदा की घडी में पीडित परिवारों के साथ खडी है। आपदा ग्रस्त क्षेत्रों का दौरा करते समय प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री गणेश गोदियाल ने कहा कि पूर्व में आई आपदाओं से राज्य सरकार कोई सबक नहीं ले रही है, संवेदनशील क्षेत्रों में सरकार की ओर से जो इंतजामात किये जाने चाहिए थे वे नहीं किये गये, जिससे लोगों को काफी तकलीफों का सामना करना पड़ रहा है।

See also  विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर पिथौरागढ़ में अहम बैठक

गणेश गोदियाल ने कहा कि कई क्षेत्रों में दर्जनों आवासीय मकानों में दरारे आने के बाद स्थानीय जनता के सामने संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने राज्य सरकार एवं स्थानीय प्रशासन से पीडित परिवारों को हर संभव सहायता का अनुरोध किया।