16 August 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

तमक नाले के मलबे के चपेट में आए शख्स की तलाश जारी

तमक नाले के मलबे के चपेट में आए शख्स की तलाश जारी

ज्योतिर्मठ तहसील क्षेत्र के ग्राम लोंग सेगड़ी के समीप तमक नाले में अतिवृष्टि के कारण आए तेज पानी एवं मलबे की चपेट में आए एक व्यक्ति की खोजबीन के लिए जिला प्रशासन के निर्देशन में युद्धस्तर पर रेस्क्यू एवं सर्च अभियान चलाया जा रहा है। प्रशासन, पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, सीमा सड़क संगठन एवं गढ़वाल राइफल्स सहित विभिन्न रेस्क्यू टीमें मौके पर तैनात हैं और नाले के आसपास संभावित स्थानों पर लगातार सघन खोजबीन की जा रही है। तमक नाले के मलबे के चपेट में आए शख्स की तलाश जारी

घटना में सीमा सड़क संगठन की 123 इकाई में तैनात चालक पंकज रुधौला तेज बहाव की चपेट में आने के बाद लापता हो गए। उनकी तलाश के लिए रेस्क्यू टीमें नाले के आसपास मलबे, जलधाराओं एवं अन्य संभावित स्थानों को चिन्हित कर सर्च अभियान चला रही हैं।

See also  कांग्रेस नेता सूरत सिंह नेगी के समर्थन में आए हरक सिंह रावत, पुलिस पर उत्पीड़न का आरोप, विधायक उमेश शर्मा काउ पर साधा निशाना

लापता व्यक्ति की तलाश में दो 20 टन क्षमता के एक्सकेवेटर, एक 7 टन एक्सकेवेटर, गढ़वाल राइफल्स के 25 से अधिक जवान तथा 123 इकाई के 20 से अधिक जवान जुटे हुए हैं। इसके साथ ही दो सर्च एंड रेस्क्यू डॉग, एनडीआरएफ एवं एसडीआरएफ की टीमें भी अभियान में सक्रिय हैं। दुर्गम क्षेत्रों में संभावित स्थानों की निगरानी और सर्चिंग के लिए ड्रोन की भी सहायता ली जा रही है।

रेस्क्यू अभियान के दौरान भारी बोल्डरों एवं मलबे को एक्सकेवेटर की मदद से हटाया जा रहा है, ताकि उसके नीचे अथवा आसपास किसी भी संभावित स्थान की गहनता से जांच की जा सके। रेस्क्यू टीमें नाले के आसपास एक-एक स्थान को बारीकी से खंगाल रही हैं और मलबे, बोल्डरों, जलधारा तथा किनारों सहित हर संभावित जगह पर सघन खोजबीन की जा रही है। अभियान में किसी भी संभावित स्थान को छोड़ा नहीं जा रहा है।

See also  स्वतंत्रता दिवस पर गंगोलीहाट में शुरू हुआ अनिश्चितकालीन धरना, सीएम की घोषणाएं दो साल बाद भी पूरी ना होने पर आक्रोश

जिला प्रशासन द्वारा पूरे रेस्क्यू अभियान की लगातार निगरानी की जा रही है तथा मौके पर तैनात टीमों को आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराते हुए सर्च अभियान में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन की प्राथमिकता लापता व्यक्ति की जल्द से जल्द खोजबीन कर उन्हें सुरक्षित बाहर निकालना है। रेस्क्यू एवं सर्च अभियान लगातार जारी है।

 

 

See also  रेशमा रावत की तलाश में जुटी टिहरी पुलिस
Ad 1