16 August 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

टनल हादसे के घायलों से मिले आपदा प्रबंधन मंत्री मदन कौशिक

टनल हादसे के घायलों से मिले आपदा प्रबंधन मंत्री मदन कौशिक

आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास मंत्री, उत्तराखंड सरकार मदन कौशिक ने जिला अस्पताल गोपेश्वर पहुंचकर हाट-सियासैण, मायापुर (पीपलकोटी) स्थित टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में हुए हादसे में घायल श्रमिकों से बातचीत की। उन्होंने श्रमिकों का हालचाल जाना तथा उनके स्वास्थ्य एवं उपचार की जानकारी ली। टनल हादसे के घायलों से मिले आपदा प्रबंधन मंत्री मदन कौशिक

मंत्री मदन कौशिक ने चिकित्सकों से भी घायल श्रमिकों की स्वास्थ्य स्थिति और उपचार के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने बताया कि जिला अस्पताल गोपेश्वर में वर्तमान में 11 श्रमिक उपचाराधीन हैं, जिन्हें चिकित्सकों की निरंतर निगरानी में रखा गया है और उन्हें बेहतर से बेहतर उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार सभी घायल श्रमिकों को बेहतर से बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। चिकित्सकों द्वारा घायल श्रमिकों के उपचार और स्वास्थ्य की स्थिति की लगातार निगरानी की जा रही है। चिकित्सकों को आवश्यकतानुसार सभी जरूरी चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा उपचार में किसी भी प्रकार की कमी न रहने देने के निर्देश दिए गए हैं। सरकार श्रमिकों के स्वास्थ्य और उनके उपचार को लेकर पूरी तरह संवेदनशील है। प्रत्येक घायल श्रमिक को आवश्यकता के अनुसार विशेषज्ञ चिकित्सकीय उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है और उनके शीघ्र स्वस्थ होने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।

See also  मदन कौशिक ने आपदा कंट्रोल रूम से जाना चमोली हादसे को अपडेट