19 August 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों में रक्षा बंधन के दिन महिलाओं को नहीं देना पड़ेगा टिकट

उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों में रक्षा बंधन के दिन महिलाओं को नहीं देना पड़ेगा टिकट

रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश की महिलाओं को बड़ी सौगात दी है। रक्षाबंधन के अवसर पर 28 एवं 29 अगस्त 2026 को उत्तराखण्ड की महिलाएं प्रदेश के भीतर उत्तराखण्ड परिवहन निगम द्वारा संचालित बसों में शत-प्रतिशत किराया छूट के साथ नि:शुल्क यात्रा कर सकेंगी।

उत्तराखण्ड शासन द्वारा इस संबंध में आदेश जारी कर उत्तराखण्ड परिवहन निगम को आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। आदेश के अनुसार रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर 28 और 29 अगस्त को प्रदेश की महिलाओं को उत्तराखण्ड परिवहन निगम की बसों में यात्रा के लिए कोई किराया नहीं देना होगा।उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों में रक्षा बंधन के दिन महिलाओं को नहीं देना पड़ेगा टिकट

See also  देहरादून में आज सभी स्कूल बंद

रक्षाबंधन पर्व पर बड़ी संख्या में महिलाएं अपने मायके एवं परिजनों से मिलने के लिए यात्रा करती हैं। राज्य सरकार की इस पहल से उन्हें सुरक्षित, सुगम एवं नि:शुल्क सार्वजनिक परिवहन की सुविधा मिलेगी। सरकार का उद्देश्य पर्व के दौरान महिलाओं के आवागमन को आसान बनाना तथा उन्हें आर्थिक राहत प्रदान करना है।

इस संबंध में अपर सचिव उत्तराखण्ड शासन रीना जोशी ने शासनादेश में स्पष्ट किया है कि महिलाओं को नि:शुल्क यात्रा सुविधा प्रदान किए जाने के फलस्वरूप उत्तराखण्ड परिवहन निगम को होने वाले व्ययभार की प्रतिपूर्ति राज्य सरकार द्वारा की जाएगी। परिवहन विभाग ने निगम को शासनादेश के अनुरूप तत्काल आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं ।रक्षाबंधन पर प्रदेश की बहनों के लिए धामी सरकार का यह निर्णय महिला सम्मान, सुविधा और सशक्तिकरण की दिशा में एक और महत्वपूर्ण पहल है।

See also  पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत से मिले प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप