27 August 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

बीजेपी नेता राजेश्वर पैन्यूली ने प्रतापनगर सीट से पेश की दावेदारी

बीजेपी नेता राजेश्वर पैन्यूली ने प्रतापनगर सीट से पेश की दावेदारी

उत्तराखंड में चुनावी गहमागहमी तेज हो गई है। साथ ही टिकट के दावेदार भी अपने स्तर पर तैयारी में जुटे हैं। बीजेपी के सीनियर नेता और आर्थिक प्रकोष्ठ के सह संयोजक राजेश्वर पैन्यूली ने भी टिहरी की प्रतापनगर सीट से औपचारिक तौर पर दावेदारी पेश कर दी है। पैन्यूली ने सोशल मीडिया के जरिए इसकी जानकारी साझा की है। राजेश्वर पैन्यूली ने कहा कि लोकतंत्र में चुनाव एक बड़ा उत्सव होता है। अपनी पार्टी के विचार और कार्य के लिए समर्पित कार्यकर्ता निष्ठा भाव से संगठन के लिए संकल्पित रहता है। बीजेपी नेता राजेश्वर पैन्यूली ने प्रतापनगर सीट से पेश की दावेदारी

भारतीय जनता पार्टी के एक प्रतिबद्ध और निष्ठावान कार्यकर्ता होने के साथ अपनी पावन माटी और जन्मभूमि प्रतापनगर के लिए निरंतर प्राणपण से संलग्न रहा हूं। आगामी उत्तराखंड विधानसभा चुनाव हेतु टिहरी गढ़वाल जिले के अपने विधानसभा क्षेत्र “प्रतापनगर” से मैंने भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी रूप में 2027 विधानसभा चुनाव हेतु नामांकित करवाने के लिए स्थानीय पार्टी संगठन के सम्मुख अनुरोध पत्र प्रस्तुत किया है।

See also  धामी कैबिनेट ने आडाणी ग्रुप से बिजली खरीदने का लिया फैसला, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने उठाए गंभीर सवाल