22 October 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

सीएम धामी ने विकास योजनाओं के लिए जारी किया बजट

सीएम धामी ने विकास योजनाओं के लिए जारी किया बजट

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा जनपद देहरादून के विधानसभा क्षेत्र ऋषिकेश के ग्राम सभा भुट्टोवाला के वार्ड नं0-3, में बंगला नाला के ऊपर 30 मीटर स्पान गर्डर पुल निर्माण किए जाने हेतु ₹3.16 करोड़ की योजना, जनपद पिथौरागढ़ के विधानसभा क्षेत्र गंगोलीहाट के अन्तर्गत चंडाक बांस आंवलाघाट गंगोलीहाट मोटर मार्ग व रामगंगा नदी में 60 मी स्पान 1.50 मी. लेन स्टील गर्डर मोटर सेतु निर्माण किए जाने हेतु ₹15.30 करोड़ की योजना तथा राज्य योजना अन्तर्गत जनपद उधमसिंहनगर के विधान सभा क्षेत्र खटीमा में मेलाघाट मेन रोड से बग्घा कालोनी होते हुए मयुर विहार सेक्टर-2, 3 वार्ड नं.-09 शीर्ष मार्ग का इण्टरलॉकिंग टाइल्स द्वारा पुनर्निर्माण किए जाने हेतु ₹3.05 करोड़ की योजना स्वीकृत किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।सीएम धामी ने विकास योजनाओं के लिए जारी किया बजट

See also  एमडीडीए का बड़ा एक्शन, एक साथ पांच जगहों पर की सीलिंग की कार्रवाई

मुख्यमंत्री ने SDRF के 108 कार्मिकों को महाकुम्भ मेला-2025 के सकुशल निष्पादन हेतु पुरस्कार स्वरूप ₹05 लाख की धनराशि स्वीकृत किए जाने के साथ ही जनपद चम्पावत के देवीधुरा क्षेत्रान्तर्गत ग्राम देचमार, तहसील पाटी में मल्टी लेवल पार्किंग स्थल निर्माण हेतु ₹9.80 करोड़ की स्वीकृति प्रदान करते हुए पेयजल निगम को कार्यदायी संस्था नामित किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया है।

मुख्यमंत्री द्वारा छठवें केंद्रीय वेतनमान में पेंशन प्राप्त कर रहे सार्वजनिक निकाय/उपक्रमों के सिविल/पारिवारिक पेंशनरों को इस शर्त के अधीन मंहगाई राहत दर दिनांक 01.01.2025 से 252 प्रतिशत, दिनांक 01.07.2025 से महंगाई राहत दर 257 प्रतिशत तथा दिनांक 01.01.2026 से 262 प्रतिशत प्रतिमाह किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

See also  आदि कैलाश अल्ट्रा मैराथन 2.0 की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने की समीक्षा बैठक, समयबद्ध एवं सुव्यवस्थित व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश