उत्तराखंड में चुनावी गहमागहमी तेज हो गई है। साथ ही टिकट के दावेदार भी अपने स्तर पर तैयारी में जुटे हैं। बीजेपी के सीनियर नेता और आर्थिक प्रकोष्ठ के सह संयोजक राजेश्वर पैन्यूली ने भी टिहरी की प्रतापनगर सीट से औपचारिक तौर पर दावेदारी पेश कर दी है। पैन्यूली ने सोशल मीडिया के जरिए इसकी जानकारी साझा की है। राजेश्वर पैन्यूली ने कहा कि लोकतंत्र में चुनाव एक बड़ा उत्सव होता है। अपनी पार्टी के विचार और कार्य के लिए समर्पित कार्यकर्ता निष्ठा भाव से संगठन के लिए संकल्पित रहता है।

भारतीय जनता पार्टी के एक प्रतिबद्ध और निष्ठावान कार्यकर्ता होने के साथ अपनी पावन माटी और जन्मभूमि प्रतापनगर के लिए निरंतर प्राणपण से संलग्न रहा हूं। आगामी उत्तराखंड विधानसभा चुनाव हेतु टिहरी गढ़वाल जिले के अपने विधानसभा क्षेत्र “प्रतापनगर” से मैंने भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी रूप में 2027 विधानसभा चुनाव हेतु नामांकित करवाने के लिए स्थानीय पार्टी संगठन के सम्मुख अनुरोध पत्र प्रस्तुत किया है।

More Stories
सीएम धामी ने विकास योजनाओं के लिए जारी किया बजट
नेपाल में आई आपदा पर सीएम धामी ने जताया दुख
सीएम धामी ने फिल्म बाला गोरिया का टीजर और पोस्टर लॉन्च किया