उत्तराखंड में भारी बारिश से जनजीवन पर बुरा असर पड़ा है। राज्य के कई हिस्सों में सड़कें बंद हैं और नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। मौसम विभाग ने 13 जुलाई तक बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। जिसके बाद कई जिलों में स्कूल बंद कर दिए गए हैं। राजधानी देहरादून में आज सभी स्कूल बंद रहेंगे। डीएम ने मौसम विभाग की चेतावनी के बाद स्कूल ना खोलने का आदेश दिया है और जिला शिक्षा अधिकारी को साफ कहा है कि स्कूलों में छुट्टी का आदेश हर हाल में लागू कराया जाए। ऊधमसिंहनगर में आज और कल सभी सरकारी और निजी स्कूल बंद रहेंगे। नैतीनात में 13 जुलाई तक स्कूलों में छुट्टी कर दी गई है। पिथौरागढ़ में भी डीएम ने आज सभी स्कूल बंद रखने का आदेश दिया है। उत्तरकाशी में भी आज स्कूल बंद रहेंगे। लगातार हो रही बारिश के साथ ही निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है और पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन की वजह से कई सड़कें बंद हैं।


More Stories
कैंट विधानसभा में कांग्रेस का परिवर्तन संकल्प सम्मेलन, नवीन जोशी ने टिकट के लिए की ओपन दावेदारी
UKD ने दिया सांकेतिक धरना एनएच 309 की हालत न सुधरने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी
बदरीनाथ में देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल में शामिल हुए सीएम धामी