18 February 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

इनवेस्टर समिट की तैयारी, एसीएस राधा रतूड़ी ने लिया जायजा

इनवेस्टर समिट की तैयारी, एसीएस राधा रतूड़ी ने लिया जायजा

अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने आज आगामी 8-9 दिसंबर को आयोजित होने वाले उत्तराखण्ड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 की तैयारियों को लेकर एफआरआई देहरादून पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने 8 – 9 दिसंबर को होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी भी ली। एसीएस ने पुलिस विभाग के अधिकारियों को कार्यक्रम स्थल पर पार्किंग व्यवस्था, शहर में रुट डाइवर्ट प्लान समेत विभिन्न व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्यक्रम स्थल में लगे विभिन्न पंडालों, मुख्य कार्यक्रम स्थल एवं अन्य स्थानों का भी निरीक्षण किया। अपर मुख्य सचिव श्रीमती रतूड़ी ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री जी के कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखने के साथ ही आमजन को अनावश्यक परेशानी ना हो इस बात का भी विशेष ध्यान रखा जाए।

See also  जन जन की सरकार कार्यक्रम में बन रहे रिकॉर्ड

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि देश एवं दुनिया से बड़ी संख्या में निवेशक उत्तराखण्ड आ रहे हैं, इस दौरान सभी विशिष्ट अतिथियों के सामने उत्तराखण्ड की समृद्ध संस्कृति की भी झलक दिखे इसके लिए विशेष इंतजाम किए जाएं। इस दौरान कार्यवाहक डीजीपी अभिनव कुमार, सचिव विनोद सुमन, विनय शंकर पांडे, एडीजी ए.पी अंशुमन, महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी,जिला अधिकारी सोनिका, एसएसपी देहरादून अजय सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।