15 September 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

पिथौरागढ़ में मोबाइल नेटवर्क की समस्या, डीएम ने लगाई फटकार

पिथौरागढ़ में मोबाइल नेटवर्क की समस्या, डीएम ने लगाई फटकार

लोगों को बेहतर नेटवर्क सुविधा उपलब्ध कराना सेवा प्रदाता कंपनियों की जिम्मेदारी है, इसके लिए कंपनियां नेटवर्क व्यवस्था में सुधार करें। यह बात जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने जिला टेलीकॉम समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही। आज कलेक्ट्रेट सभागार में जिला टेलीकॉम समिति की बैठक में जनपद की नेटवर्क समस्या के प्रति जिलाधिकारी काफी नाराज दिखाई दिए। उन्होंने कड़े लहजे में बीएसएनल के उपखंड अधिकारी को निर्देश दिए कि सभी सेवा प्रदाता कंपनियों के प्रतिनिधियों से समन्वय स्थापित किया जाए, और जनपद की नेटवर्क व्यवस्था को सुधारा जाए। जनपद के लोगों को गुणवत्तापरक संचार सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें, इसके लिए जिलाधिकारी द्वारा जिला टेलीकॉम समिति की बैठकें नियमित अंतराल पर की जा रही हैं। पिथौरागढ़ में मोबाइल नेटवर्क की समस्या, डीएम ने लगाई फटकार

जिलाधिकारी ने कहा कि कमजोर नेटवर्क से आपदा जैसी परिस्थितियों में संचार सुविधा उपलब्ध न होने के कारण विभिन्न अत्यावश्यक कार्य भी प्रभावित होने की संभावना रहती है। आपदा जैसी परिस्थिति में अच्छी नेटवर्क कनेक्टिविटी होना बहुत जरूरी है। इसलिए संबंधित विभाग इस दिशा में गंभीरता से कार्य करे। यदि विभाग के अधिकारी जनपद के लोगों को अच्छी संचार सुविधा उपलब्ध करने में गंभीरता से कार्य नहीं करेंगे तो उनके विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

See also  कीर्तिनगर में मुख्यमंत्री ने युवा विद्यार्थी मंथन कार्यक्रम में की शिरकत

जिलाधिकारी ने बीएसएनल, जिओ, एयरटेल, वीआई समेत अन्य सेवा प्रदाताओं के प्रतिनिधियों को कहा कि सीमांत जनपद पिथौरागढ़ दो देशों से सीमा साझा करने वाला जनपद है, इसके दृष्टिगत यह सामरिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है। नेटवर्क संचार में डिस्टरबेंस होने के कारण कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी कंपनियां अपने अपने नेटवर्क की गुणवत्ता का परीक्षण करते हुए, लोगों को मानकानुसार बेहतर संचार सुविधाएं उपलब्ध कराएं।

जिलाधिकारी ने बीएसएनल के माध्यम से जनपद में लगे टावर्स की भी समीक्षा की। उपखंड अधिकारी बीएसएनल आशीष कुमार ने जानकारी दी कि बीएसएनल के माध्यम से जनपद में कुल 95 टावर लगाने का कार्य किया जा रहा है। 62 टावर्स स्थापित किए जा चुके हैं तथा इनमें सेवाएं भी संचालित की जा चुकी हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि अवशेष टावर्स स्थापित करते हुए इनमें संचार सेवाएं जल्द से जल्द शुरू की जाएं।

See also  लैंसडाउन के रथवाधाब में कांग्रेस का सैनिक सम्मेलन, 2027 की तैयारी तेज

आगामी माह में गूंजी में प्रस्तावित हाई एल्टीट्यूड अल्ट्रा मैराथन के लिए जिलाधिकारी ने बीएसएनल के अधिकारियों को कहा कि, इस आयोजन के लिए सभी सेवा प्रदाता कंपनियों से समन्वय स्थापित करते हुए नेटवर्क व्यवस्था का विशेष प्लान तैयार कर लिया जाए। उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र पर्यटन की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है। आदि कैलाश और कैलाश मानसरोवर यात्रा जैसी महत्वपूर्ण गतिविधियों के कारण इन क्षेत्रों में पर्यटकों की संख्या में भारी बढ़ोतरी हो रही है। इसके लिए आवश्यक है कि इन क्षेत्रों में नेटवर्क व्यवस्था का स्थाई और दीर्घकालिक प्लान बनाया जाए, ताकि यहां के लोगों और पर्यटकों को बेहतर संचार सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें। उन्होंने कहा कि जनपद में केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना वाइब्रेंट विलेज जैसी महत्वपूर्ण योजनाएं संचालित हैं, इस योजना के लक्ष्यों की पूर्ति के लिए आवश्यक है कि वाइब्रेंट विलेजेस में भी संचार सुविधाओं को बेहतर किया जाए।

See also  सीएम धामी ने चारधाम यात्रा व्यवस्था की समीक्षा की

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डॉ दीपक सैनी, अपर जिलाधिकारी योगेंद्र सिंह, उपजिलाधिकारी सदर जितेंद्र वर्मा, ई डिस्ट्रिक्ट मैनेजर दिनेश वर्मा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे साथ ही सेवा प्रदाता कंपनियों के प्रतिनिधि वर्चुअल रूप से उपस्थित रहे।