16 September 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

डीएम पिथौरागढ़ ने किया लाइब्रेरी का दौरा

डीएम पिथौरागढ़ ने किया लाइब्रेरी का दौरा

जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने आज जीआईसी के निकट स्थित राजकीय पुस्तकालय का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने पेयजल, फर्नीचर, आदि के संबंध में व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। पुस्तकालय के वाटर प्योरिफायर के खराब स्थिति में पाए जाने पर उन्होंने संबंधितों को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि लाइब्रेरी के प्रभारी की जिम्मेदारी है कि यहां की सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखा जाए, ताकि बच्चों को एक अनुकूल वातावरण मिले और वे सकारात्मक माहौल में अपना अध्ययन कर सकें । डीएम पिथौरागढ़ ने किया लाइब्रेरी का दौरा

जिलाधिकारी ने अध्ययनरत छात्रा छात्राओं से भी संवाद किया और उनकी समस्याओं के बारे में जाना। उन्होंने बच्चों की समस्याएं गंभीरता से सुनी और संबंधित को उनके समाधान के निर्देश दिए।

See also  चमोली में सेवा संकल्प अभियान की तैयारी तेज

इसके पश्चात जिलाधिकारी सीमांत इंजीनियरिंग इंस्टीट्यूट गए और वहां की व्यवस्थाओं को देखा। यहां जिलाधिकारी ने इंजीनियरिंग इंस्टीट्यूट से संबंधित विभिन्न जानकारियां प्राप्त की तथा संस्थान में पढ़ाई कर रहे छात्र छात्राओं के लिए बेहतर शिक्षण व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने हेतु संबंधितों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।