पिथौरागढ़ में रामगंगा घाटी की पंद्रह सूत्रीय मांगों को ले कर चल रहा क्रमिक अनशन तीसरे दिन जारी रहा, सुबह से ही बड़ी संख्या में क्षेत्र की जनता लगातार अनशन स्थल पर आ कर आंदोलनकारियों का उत्साह बढ़ाती रही।
शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, मोटर पुल, खेल मैदान, झुलापुल, लघु जलविद्युत परियोजना जैसे महत्वपूर्ण मांगों को ले कर चल रहे धरना प्रदर्शन में तीसरे दिन समाजसेवी और भूतपूर्व सैनिक राम सिंह राठौड़ डटे रहे।

रामगंगा घाटी विकास संघर्ष समिति के अध्यक्ष कमल दीप ने बताया कि कल उपजिलाधिकारी से वार्तालाप विफल रही, वार्तालाप से जानकारी प्राप्त हुई कि जनगणना के चलते भारत की भौगोलिक सीमाएं सील होने चलते देश में कोई भी प्रशासनिक इकाई का गठन संभव नहीं, इसलिए संघर्ष समिति प्रशासनिक इकाई के गठन की मांग को जनगणना समाप्ति तक नहीं उठाएगा, अन्य बारह मांगों पर संघर्ष समिति का आंदोलन जारी रहेगा।
तीन दिन के क्रमिक अनशन की समाप्ति के पश्चात आमरण अनशन के माध्यम से सरकार तक अपनी मांगों को पहुंचाने का काम संघर्ष समिति द्वारा शुरू किया जाएगा!
तीसरे दिन के क्रमिक अनशन में मेहर सिंह कठायत, त्रिलोक सिंह बोरा, कैप्टन श्याम सिंह कार्की, व्यापार संघ अध्यक्ष सुमित पाल, शोभन कार्की, मन्नू भंडारी, संजय भट्ट, किशोर भट्ट, मनोज सिंह भंडारी, दीवान पुजारा, नीरज भट्ट, सूरज गोरखा, पदम बहादुर पाल, जयकीर्ति कार्की, जितेश खनका, संजय चैसरी, विक्की मनोला, अशोक कुमार, प्रेम सिंह, प्रांजल पाल, निखिल बसेड़ा, सचिन नेगी, भूपाल ऐरी, योगेश कुमार, अजय कोटियाल, दीपक भट्ट, बिशन सिंह भंडारी, ललित मोहन, दीपक पुजारा, बसंत राज आदि उपस्थित रहे!

More Stories
आय से अधिक संपत्ति मामले में घिरे गणेश जोशी, कांग्रेस ने कैबिनेट से बर्खास्त करने की उठाई मांग
धामी के जन्मदिन पर कांग्रेस ने खोला मोर्चा, ज़मीनों के मुद्दे पर सरकार को घेरा
डीएम पिथौरागढ़ ने किया लाइब्रेरी का दौरा