17 September 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

क्रमिक अनशन से नहीं बनी रामगंगा घाटी संघर्ष समिति की बात, मांगों को लेकर आमरण अनशन का हो गया आगाज

क्रमिक अनशन से नहीं बनी रामगंगा घाटी संघर्ष समिति की बात, मांगों को लेकर आमरण अनशन का हो गया आगाज

पिथौरागढ़ के मुवानी में रामगंगा घाटी की पंद्रह सूत्रीय मांगों को ले कर पिछले तीन दिनों से चल रहा क्रमिक अनशन समाप्त हो कर आमरण अनशन शुरू हो चुका है। शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, प्रशासनिक इकाई, लघु जलविद्युत परियोजना तथा अन्य मांगों को ले कर चल रहा आंदोलन अब आमरण अनशन में तब्दील हो चुका है! अनशन में स्थानीय लोगों का लगातार खूब सहयोग मिल रहा है। पहले दिन भूख हड़ताल में रामगंगा घाटी विकास संघर्ष समिति के अध्यक्ष कमल दीप सिंह बैठे, कमल दीप को पूर्व सैनिक मेहर सिंह कठायत ने माल्यार्पण कर अनशन में बैठाया। क्रमिक अनशन से नहीं बनी रामगंगा घाटी संघर्ष समिति की बात, मांगों को लेकर आमरण अनशन का हो गया आगाज

कमल दीप ने इस दौरान विश्वकर्मा जयंती सहित समाजसेवी पेरियार और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर बधाई देते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर धामी से आग्रह किया की मुख्यमंत्री अपने गृह क्षेत्र की मांगों की तरफ़ ध्यान दें और इनका निराकरण करें!

See also  चमोली में सेवा संकल्प अभियान की तैयारी तेज

इस दौरान राम सिंह राठौर, श्याम सिंह कार्की, कैप्टन श्याम सिंह कार्की, मेहर सिंह कठायत, त्रिलोक सिंह बोरा, संजय भट्ट, मुकेश बोरा, सुमित पाल, हिमांशु कुमार, गोविंद भट्ट, सचिन नेगी, मन्नू भंडारी, विक्रम कठायत, मनीष पाल, दिनेश कार्की, दिवाकर सोनार, करन ओझा, जितेश खनका, योगेश कुमार, प्रांजल पाल, प्रयाग दत्त भट्ट, सूरज गोरखा, पप्पू मारकून, बबलू कार्की, प्रेम सिंह, दानी चंद रजवार, दीपक मंगला, कमला देवी, अशोक कुमार, प्रदीप बम, हंस पाल, पुष्कर कोरंगा, किशन मंगला आदि उपस्थित रहे!

Ad 2
See also  सीएम धामी ने जन्मदिन पर किया युवा संकल्प दिवस कार्यक्रम में प्रतिभाग