रामगंगा घाटी विकास संघर्ष समिति के बैनर तले पंद्रह सूत्रीय मांगों को ले कर चल रहा मुवानी में आमरण अनशन वार्तालाप के पश्चात समाप्त हो गया। क्षेत्रीय विधायक बिशन सिंह चुफाल, सीएमओ जीवन चुफाल, उपजिलाधिकारी डीडीहाट खुशबू पांडे संबंधित विभाग के अधिकारियों के साथ अनशन स्थल में पहुंचे, एक घंटे चली वार्ता में निर्णय लिया गया कि मुख्यमंत्री द्वारा दूरभाष के द्वारा आश्वासन दिए जाने पर ही आंदोलन समाप्त होगा, तब करीब दो घंटे इंतजार करने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर धामी से विधायक बिशन सिंह चुफाल ने दूरभाष में संपर्क किया और मुख्यमंत्री ने कार्यवाही की बात की।

विधायक बिशन सिंह चुफाल के साथ हुई बातचीत में दो आवश्यक कार्यो में आन्दोलनकारियों ने सहमति जताई, अति प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का उच्चीकरण और डिग्री कॉलेज में नए विषयों की स्वीकृति हेतु सहमति बनी और अन्य दस समस्याओं में गति लाने का आश्वासन मिला!
आमरण अनशन में बैठे हुए रामगंगा घाटी विकास संघर्ष समिति के अध्यक्ष कमल दीप सिंह को विधायक बिशन सिंह चुफाल ने जूस पिला कर अनशन समाप्त किया, अनशन समाप्ति से पूर्व कमल दीप ने आंदोलन ने सहयोग दे रहे सभी लोगों को धन्यवाद दिया, तीन दिन में कमल दीप के वजन में चार किलो गिरावट आई!
इस दौरान राम सिंह राठौर, शोभन कार्की, मेहर सिंह कठायत, त्रिलोक सिंह बोरा, उत्तम डोबाल, विक्रम कठायत, कैप्टन श्याम सिंह कार्की, व्यापार संघ अध्यक्ष सुमित पाल, मन्नू भंडारी, पीयूष बोरा, संजय भट्ट, राहुल सोनार, मनोज सिंह भंडारी, सूरज गोरखा, जितेश खनका, अशोक कुमार, प्रेम सिंह, भूपाल ऐरी, हरीश बिष्ट हेरी, योगेश कुमार, अजय कोटियाल, निलेश कुमार, दिवाकर सोनार, राजेंद्र प्रसाद, बिशन सिंह भंडारी, पप्पू मारकून, हर्षित खोलिया, त्रिलोक भंडारी, दीवान भंडारी, संजय पंत, राकेश गोरखा, सैम बोरा, राजू खोलिया, संजय पंत, रमेश बम, जीवन बोरा, दीपक कार्की, कुंदन बोरा, नवल वर्मा, पप्पू पुजारा, गोकुल प्रसाद, डब्बू चंद, बबलू कार्की, भावना बिष्ट, शांति देवी, रामा बोरा आदि उपस्थित रहे!

More Stories
सीएम धामी ने काशीपुर में किया विद्यार्थी संवाद कार्यक्रम
देहरादून में 50 लाख रुपये की हेरोइन के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार, स्टूडेंट्स को सप्लाई करते थे नशीले पदार्थ
देहरादून में सड़कों की बेहाली, कांग्रेस ने पीडब्ल्यूडी पर उठाए सवाल, ज्ञापन देकर जल्द समाधान निकालने की मांग