युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव ऋषेन्द्र महर ने सरकार , प्रशासन और NH को घाट मुन्ना बैंड में अभी तक भी रोड को सही करने का कार्य सही तरह से न कर पाने को लेकर बयान जारी किया। उन्होंने कहा की सीमांत जिले पिथौरागढ़ मुख्यालय को जोड़ने वाली ऑल वैदर रोड राष्ट्रीय राजमार्ग NH 09 में लगभग 1 साल से अधिक समय से घाट के समीप मुन्ना बैंड में रोड खतरे को न्यौता दे रही थी। इस विषय को बार बार विभाग, प्रशासन के उच्च अधिकारियों और सोशल मीडिया के माध्यम से शासन प्रशासन से भी अनुरोध और अपील की गई थी कि उस जगह को समय रहते सही कर लिया जाए अन्यथा मानसून में वह खतरा बन सकती है। लेकिन शासन प्रशासन और इनके राष्ट्रीय राजमार्ग (NH 09) को तो केवल कमीशन खाने से मतलब है , न काम हुआ न कोई कार्यवाही हुई, अब लगभग 2 से 3 हफ्तों से उस रोड में लगातार सुबह से पत्थर गिर रहे हैं जिससे सैकड़ों गाड़ियां राष्ट्रीय राजमार्ग दिन भर फंसी रही।
प्रशासन सड़क को खोल नहीं पा रहा जिस वजह से किलोमीटरों तक लंबा जाम लगा नजर आ रहा है। इस वजह से सबसे ज्यादा परेशानी आम जनता, बुजुर्गों को हो रही है तथा पर्यटकों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगो को घंटों तक सड़क के दोनों ओर खड़ा रहना पड़ रहा है , ऊपर सड़क से नीचे सड़क तक पैदल जा रहे बुजुर्गों , बच्चों को खराब एवं पथरीले रास्ते की वजह से परेशानी उठानी पड़ रहे है। कल उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री और जिले की प्रभारी मंत्री पिथौरागढ़ आ रही थीं पर सड़क न खुलने की वजह से उनको भी 12 घंटे से ज्यादा समय लगा , क्या मंत्री महोदय को ये नहीं दिखा कि आम लोग जो रोज आवाजाही कर रहे हैं उनको कितनी समस्याएं उठानी पड़ रही होंगी। पर इस सरकार और इनके निकम्मे प्रशासन को इससे क्या ? महर ने चेतावनी दी की भाजपा सरकार ये याद रखे कि पिथौरागढ़ की जनता सब जानती है और वक्त आने पर सूत समेत जवाब भी देना जानती है। उन्होंने जल्द इस राष्ट्रीय मार्ग को सही करने को कहा अन्यथा आंदोलन किया जाएगा।

More Stories
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर कार्रवाई की मांग को लेकर सड़कों पर उतरी कांग्रेस, देहरादून में किया सचिवालय कूच
उत्तराखंड बीजेपी के नए प्रभारी और सहप्रभारियों से मिले राजेश्वर पैन्यूली, मिशन 2027 को लेकर दीं शुभकामनाएं
पिथौरागढ़ में 26 सितंबर को स्कूल बंद रहेंगे, बारिश के रेड अलर्ट की वजह से फैसला, प्रशासन ने सावधानी बरतने की अपील की