29 September 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

मलबा-पत्थर आने से चीरवासा के पास केदारनाथ पैदल मार्ग अवरुद्ध, आज सोनप्रयाग/गौरीकुण्ड से आगे नहीं भेजे जाएंगे यात्री

मलबा-पत्थर आने से चीरवासा के पास केदारनाथ पैदल मार्ग अवरुद्ध, आज सोनप्रयाग/गौरीकुण्ड से आगे नहीं भेजे जाएंगे यात्री

गौरीकुंड से लगभग 2.5 किमी ऊपर चीरवासा के पास गत दिनों हुई भारी बारिश के कारण क्षतिग्रस्त हुए केदारनाथ धाम पैदल मार्ग पर आज प्रातः से मार्ग सुदृढ़ीकरण एवं मरम्मत कार्य किया जा रहा था। इस दौरान मार्ग सुधारीकरण कार्य के साथ-साथ केदारनाथ धाम से वापस लौट रहे यात्रियों को भी उक्त स्थान से सुरक्षित रूप से पार कराया गया।मलबा-पत्थर आने से चीरवासा के पास केदारनाथ पैदल मार्ग अवरुद्ध, आज सोनप्रयाग/गौरीकुण्ड से आगे नहीं भेजे जाएंगे यात्री

इसी बीच पुनः हुई बारिश के कारण चीरवासा के पास मलबा एवं पत्थर आने से पैदल मार्ग पूर्ण रूप से अवरुद्ध हो गया है। मार्ग की वर्तमान स्थिति को देखते हुए आज सोनप्रयाग एवं गौरीकुण्ड से केदारनाथ धाम की ओर किसी भी यात्री को आगे भेजा जाना सम्भव नहीं होगा, वहीं केदारनाथ धाम से नीचे की ओर आ रहे श्रद्धालुओं को बीच के पड़ावों पर रुकवाया जा रहा है।

See also  गोपेश्वर में जनता दरबार, सुनीं लोगों की समस्याएं

यात्रियों से अपील – केदारनाथ धाम की ओर जाने वाले सभी श्रद्धालुगण सोनप्रयाग/गौरीकुण्ड में ही रुकें तथा मार्ग की स्थिति सामान्य होने तक आगे जाने का प्रयास न करें। यात्रियों की सुरक्षा के दृष्टिगत प्रशासन एवं पुलिस द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें। रुद्रप्रयाग पुलिस व प्रशासन की टीमें यात्रियों की सुरक्षित एवं सुगम यात्रा के लिए लगातार मौके पर मौजूद है।

 

See also  राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष ने देहरादून में की अहम बैठक
Ad 1