गौरीकुंड से लगभग 2.5 किमी ऊपर चीरवासा के पास गत दिनों हुई भारी बारिश के कारण क्षतिग्रस्त हुए केदारनाथ धाम पैदल मार्ग पर आज प्रातः से मार्ग सुदृढ़ीकरण एवं मरम्मत कार्य किया जा रहा था। इस दौरान मार्ग सुधारीकरण कार्य के साथ-साथ केदारनाथ धाम से वापस लौट रहे यात्रियों को भी उक्त स्थान से सुरक्षित रूप से पार कराया गया।
इसी बीच पुनः हुई बारिश के कारण चीरवासा के पास मलबा एवं पत्थर आने से पैदल मार्ग पूर्ण रूप से अवरुद्ध हो गया है। मार्ग की वर्तमान स्थिति को देखते हुए आज सोनप्रयाग एवं गौरीकुण्ड से केदारनाथ धाम की ओर किसी भी यात्री को आगे भेजा जाना सम्भव नहीं होगा, वहीं केदारनाथ धाम से नीचे की ओर आ रहे श्रद्धालुओं को बीच के पड़ावों पर रुकवाया जा रहा है।
यात्रियों से अपील – केदारनाथ धाम की ओर जाने वाले सभी श्रद्धालुगण सोनप्रयाग/गौरीकुण्ड में ही रुकें तथा मार्ग की स्थिति सामान्य होने तक आगे जाने का प्रयास न करें। यात्रियों की सुरक्षा के दृष्टिगत प्रशासन एवं पुलिस द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें। रुद्रप्रयाग पुलिस व प्रशासन की टीमें यात्रियों की सुरक्षित एवं सुगम यात्रा के लिए लगातार मौके पर मौजूद है।

More Stories
अलग अलग जगहों पर फंसे 137 में से 40 ट्रैकर्स को रेस्क्यू किया गया, कर फिर चलेगा अभियान, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ली पूरी रिपोर्ट
अवैध निर्माण के खिलाफ मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण का एक्शन जारी
चुनाव आयोग की मनमानी के खिलाफ देहरादून में कांग्रेस का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम भेजा ज्ञापन, तीनों चुनाव आयुक्तों को बर्खास्त करने की मांग