29 September 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

पिथौरागढ़ में डीएम का जनता दरबार, 36 शिकायतें आईं, संबंधित विभागों को जल्द समाधान के निर्देश

पिथौरागढ़ में डीएम का जनता दरबार, 36 शिकायतें आईं, संबंधित विभागों को जल्द समाधान के निर्देश

पिथौरागढ़ कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने साप्ताहिक जनसुनवाई में लोगों की फरियादें सुनीं। जनसुनवाई के दौरान जिलाधिकारी ने विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों की समस्याओं एवं शिकायतों को बारी-बारी से सुना और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

जनसुनवाई में भमका जलाशय टैंक के लीकेज की शिकायत मिलने पर जिलाधिकारी ने जांच कमेटी गठित कर प्रकरण की जांच करने के निर्देश दिए तथा कहा कि जांच रिपोर्ट जल्द से जल्द प्रस्तुत की जाए। पिथौरागढ़ में डीएम का जनता दरबार, 36 शिकायतें आईं, संबंधित विभागों को जल्द समाधान के निर्देश

जनसुनवाई में सड़क, आर्थिक सहायता, जलापूर्ति सहित विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 36 प्रकरण प्राप्त हुए। जिलाधिकारी ने सभी शिकायतों का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक प्रकरण का नियमानुसार परीक्षण कर प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

See also  टनकपुर पिथौरागढ़ एनएच की बेहाली पर सामाजिक संगठनों ने जताई नाराजगी, डीएम को सौंपा ज्ञापन, स्थाई समाधान की मांग

जिलाधिकारी ने कहा कि आमजन की समस्याओं के समाधान में किसी भी स्तर पर अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए। पात्र व्यक्तियों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ प्राथमिकता के साथ उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि शिकायतों के निस्तारण के उपरांत संबंधित शिकायतकर्ता को की गई कार्रवाई की जानकारी अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराई जाए।

जन सुनवाई के पश्चात जिलाधिकारी ने विभागीय अधिकारियों को सीएम हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायतों का निस्तारण करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी शिकायतों का समुचित परीक्षण करें तथा शिकायतकर्ता से बात भी जरूर करें। उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ता से बात करने से शिकायत की प्रकृति को गहराई से समझा जा सकता है तथा उसका निस्तारण करना भी सरल किया जा सकता है।  जनसुनवाई के दौरान अपर जिलाधिकारी योगेंद्र सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

See also  कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने भीमताल के आपदा प्रभावित इलाकों का किया दौरा