राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कोटद्वार में 29.09.2026 को छात्र संघ चुनाव को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के दृष्टिगत पुलिस एवं प्रशासन द्वारा महाविद्यालय स्टाफ तथा छात्र-छात्राओं के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपजिलाधिकारी कोटद्वार, अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार मनोज ठाकुर एवं क्षेत्राधिकारी कोटद्वार अस्मिता ममगाईं द्वारा छात्र संघ चुनाव के दौरान कानून-व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अधिकारियों द्वारा चुनाव प्रक्रिया के दौरान अनुशासन बनाए रखने, महाविद्यालय परिसर में शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने तथा निर्वाचन संबंधी निर्धारित नियमों एवं दिशा-निर्देशों का पालन करने पर विशेष जोर दिया गया।

इस दौरान छात्र-छात्राओं से चुनाव के दौरान अनावश्यक नारेबाजी, विवाद, आपसी झड़प, हुड़दंग अथवा कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाली किसी भी गतिविधि से दूर रहने की अपील की गई। साथ ही चुनाव प्रक्रिया के दौरान अनधिकृत रूप से बाहरी व्यक्तियों की गतिविधियों पर सतर्क निगरानी रखने तथा किसी भी संदिग्ध अथवा विवादित स्थिति की तत्काल सूचना पुलिस एवं प्रशासन को देने के संबंध में भी अवगत कराया गया। छात्र-छात्राओं से शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में चुनाव प्रक्रिया में सहभागिता करने तथा महाविद्यालय की गरिमा एवं अनुशासन बनाए रखने की अपील की गई। साथ ही स्पष्ट किया गया कि कानून-व्यवस्था प्रभावित करने अथवा चुनाव प्रक्रिया में व्यवधान उत्पन्न करने वाली गतिविधियों पर नियमानुसार आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

More Stories
अलग अलग जगहों पर फंसे 137 में से 40 ट्रैकर्स को रेस्क्यू किया गया, कर फिर चलेगा अभियान, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ली पूरी रिपोर्ट
अवैध निर्माण के खिलाफ मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण का एक्शन जारी
चुनाव आयोग की मनमानी के खिलाफ देहरादून में कांग्रेस का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम भेजा ज्ञापन, तीनों चुनाव आयुक्तों को बर्खास्त करने की मांग