30 September 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

धारचूला में सेवा संकल्प अभियान के तहत शिविर का आयोजन

धारचूला में सेवा संकल्प अभियान के तहत शिविर का आयोजन

शासन के निर्देशों के क्रम में जनपद पिथौरागढ़ में 17 सितंबर से 18 अक्टूबर 2026 तक सेवा संकल्प अभियान (सेवा सेतु अभियान) के अंतर्गत विकासखंड स्तर पर शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में बुधवार को विकासखंड धारचूला के विकासखंड परिसर में उप जिलाधिकारी धारचूला आशीष जोशी की अध्यक्षता में शिविर का आयोजन किया गया। धारचूला में सेवा संकल्प अभियान के तहत शिविर का आयोजन

शिविर में सांसद प्रतिनिधि महेंद्र सिंह बुदियाल सहित 18 जनप्रतिनिधियों एवं 65 अधिकारियों/कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया। शिविर में 475 लाभार्थियों को केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया।

शिविर में राजस्व विभाग, ग्राम्य विकास, पंचायतीराज, कृषि एवं कृषक कल्याण, उद्यान, समाज कल्याण, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास, आयुष, पशुपालन, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, श्रम, आधार कैंप, डेयरी, मत्स्य, सहकारिता, लोक निर्माण विभाग, पीएमजीएसवाई, यूसीसी, पेयजल एवं शिक्षा सहित विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए। इन स्टॉलों के माध्यम से पात्र लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही आवेदन भी कराए गए।

See also  मुख्य सचिव ने की मुख्यमंत्री की घोषणाओं की समीक्षा

शिविर में 09 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनका मौके पर ही निस्तारण किया गया। इसके अतिरिक्त जनसंवाद कार्यक्रम के माध्यम से जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने क्षेत्र की पेयजल, सड़क, विद्युत लाइन, आंगनबाड़ी केंद्र निर्माण, पंचायत घर निर्माण आदि समस्याएं रखीं। उप जिलाधिकारी ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्रत्येक समस्या का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

शिविर के दौरान लाभार्थियों को वृद्धावस्था, विधवा एवं दिव्यांग पेंशन, परिवार रजिस्टर, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, जॉब कार्ड आदि सेवाओं से संबंधित आवेदन भी कराए गए। उप जिलाधिकारी ने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिविरों में अधिक से अधिक लोगों की समस्याओं का मौके पर समाधान करते हुए उन्हें सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किया जाए।

See also  रामनगर तहसील में मिलीं खामियां, कुमाऊं कमिश्नर ने मांगा जवाब

शिविर के समापन अवसर पर उप जिलाधिकारी ने जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों से अपील की कि विकासखंड स्तर पर आयोजित होने वाले शिविरों का व्यापक प्रचार-प्रसार करें, ताकि अधिक से अधिक पात्र लोगों तक सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ पहुंचाया जा सके। साथ ही विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे प्रत्येक शिविर में स्वयं उपस्थित रहकर जनमानस की समस्याओं का मौके पर समाधान सुनिश्चित करें।

 

See also  डीएवी पीजी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव में सरकारी दबाव का आरोप, कांग्रेस ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया पर उठाए सवाल
Ad 1