2 October 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

हरिद्वार में बनेगा ईएसआई मेडिकल कॉलेज

हरिद्वार में बनेगा ईएसआई मेडिकल कॉलेज

हरिद्वार में चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) द्वारा ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज की स्थापना को मंजूरी प्रदान की गई है। मेडिकल कॉलेज में प्रत्येक बैच में 50 एमबीबीएस छात्रों को प्रवेश दिया जाएगा। यह मेडिकल कॉलेज हरिद्वार स्थित मौजूदा ईएसआईसी अस्पताल के बुनियादी ढांचे का उपयोग करते हुए प्रारंभ किया जाएगा।हरिद्वार में बनेगा ईएसआई मेडिकल कॉलेज

हरिद्वार मेडिकल कॉलेज की स्थापना को मंजूरी 30 जून, 2026 को नई दिल्ली स्थित ईएसआईसी मुख्यालय में आयोजित कर्मचारी राज्य बीमा निगम की 198वीं बैठक में लिए गए निर्णय के क्रम में दी गई है। इसके तहत मौजूदा ईएसआईसी अस्पताल के बुनियादी ढांचे और उपलब्ध संसाधनों का उपयोग करते हुए मेडिकल कॉलेज प्रारंभ किया जाएगा।

See also  सीएम धामी ने मुजफ्फरनगर गोलीकांड के शहीदों को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार में ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज की स्थापना को मंजूरी प्रदान किए जाने पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री का आभार व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में उत्तराखण्ड में स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में लगातार महत्वपूर्ण कार्य हो रहे हैं।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि हरिद्वार में ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज की स्थापना से राज्य में चिकित्सा शिक्षा के अवसरों का विस्तार होगा तथा युवाओं को एमबीबीएस की शिक्षा के लिए एक और महत्वपूर्ण संस्थान उपलब्ध होगा। इसके साथ ही क्षेत्र में चिकित्सा सुविधाओं को और सुदृढ़ करने में भी मदद मिलेगी।

See also  केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले न देहरादून में क्या किया?

उन्होंने कहा कि मौजूदा ईएसआईसी अस्पताल के बुनियादी ढांचे का उपयोग करते हुए मेडिकल कॉलेज प्रारंभ किए जाने से उपलब्ध स्वास्थ्य संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित होगा। इससे चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होने के साथ ही क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं को भी मजबूती मिलेगी।

Ad 1
See also  विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर पिथौरागढ़ में अहम बैठक