25 October 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

पैतृक गांव हड़खोला पहुंचे सीएम धामी, मंदिर में पूजा की, लोगों से मिले

पैतृक गांव हड़खोला पहुंचे सीएम धामी, मंदिर में पूजा की, लोगों से मिले

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने एक दिवसीय जनपद पिथौरागढ़ भ्रमण के दौरान अपने पैतृक ग्राम हड़खोला पहुंचे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री धामी के साथ उनकी धर्मपत्नी श्रीमती गीता धामी भी मौजूद रहीं। पैतृक गांव पहुंचने पर स्थानीय जनता एवं जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री का आत्मीय स्वागत किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं उनकी धर्मपत्नी गीता धामी ने ग्राम हड़खोला स्थित श्री हरि चंद देवता मंदिर में परिवार सहित विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने देवता का आशीर्वाद प्राप्त करते हुए प्रदेश की सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं उन्नति की कामना की। मंदिर परिसर में पारंपरिक धार्मिक वातावरण के बीच मुख्यमंत्री ने अपनी आस्था व्यक्त की तथा क्षेत्र की समृद्ध सांस्कृतिक एवं धार्मिक परंपराओं के प्रति सम्मान प्रकट किया। इस अवसर पर पुलिस विभाग की ओर से मुख्यमंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर देकर सलामी दी गई। पैतृक गांव हड़खोला पहुंचे सीएम धामी, मंदिर में पूजा की, लोगों से मिले

See also  गुंजी से सीएम धामी ने किया बड़ा ऐलान

मुख्यमंत्री के पैतृक गांव आगमन पर स्थानीय लोगों में विशेष उत्साह देखने को मिला। ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों ने उनका स्वागत करते हुए अपने क्षेत्र में आगमन पर प्रसन्नता व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने भी ग्रामीणों से आत्मीयता के साथ मुलाकात की और उनके साथ संवाद किया।

इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने स्थानीय लोगों, बच्चों एवं बुजुर्गों से भेंट कर उनका कुशलक्षेम जाना। उन्होंने ग्रामीणों से बातचीत करते हुए उनके जीवन, परिवार एवं क्षेत्र की परिस्थितियों के संबंध में जानकारी प्राप्त की। बच्चों के साथ स्नेहपूर्वक संवाद करते हुए उन्होंने उनका हालचाल जाना, वहीं बुजुर्गों से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों के साथ आत्मीय संवाद के माध्यम से अपने पैतृक गांव से जुड़े भावनात्मक रिश्तों को भी साझा किया।

See also  मुख्य सचिव ने की अहम बैठक

मुख्यमंत्री का अपने पैतृक गांव पहुंचना ग्रामीणों के लिए विशेष अवसर रहा। इस दौरान गांव में पारंपरिक आत्मीयता एवं उत्साह का माहौल रहा। स्थानीय लोगों ने मुख्यमंत्री एवं उनकी धर्मपत्नी का स्वागत करते हुए अपनी प्रसन्नता व्यक्त की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का यह भ्रमण अपने पैतृक गांव, स्थानीय लोगों और क्षेत्र की सांस्कृतिक एवं धार्मिक परंपराओं से उनके जुड़ाव को दर्शाता है। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख डीडीहाट गुड्डू धामी, उपजिलाधिकारी डीडीहाट खुशबू पांडेय, सहित जनप्रतिनिधि, विभागों के अधिकारी, स्थानीय जनता आदि उपस्थित रहे।

See also  निजी विश्वविद्यालयों में नर्सिंग की पढ़ाई को लेकर एम्पावर्ड समिति की बैठक
Ad 2