31 October 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

नशामुक्ति अभियान को लेकर डीएम पिथौरागढ़ का कड़ा रुख

नशामुक्ति अभियान को लेकर डीएम पिथौरागढ़ का कड़ा रुख

जिलाधिकारी आशीष भटगांई की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट में एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के अंतर्गत जिला स्तरीय एनसीओआरडी (NCORD) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद को नशामुक्त बनाने, नशीले पदार्थों की तस्करी एवं अवैध कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा नशे की गिरफ्त में आ रहे युवाओं को इससे बाहर निकालने के लिए संचालित कार्यों की समीक्षा की गई। नशामुक्ति अभियान को लेकर डीएम पिथौरागढ़ का कड़ा रुख

बैठक में जानकारी दी गई कि वर्ष 2026 में जनपद में अवैध रूप से की जा रही 205 नाली भांग की खेती को नष्ट किया गया है। वहीं, शराब पीकर वाहन चलाने वाले 313 व्यक्तियों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की गई है।

See also  कुंभ को लेकर केंद्र सरकार ने उत्तराखंड को दिया अतिरिक्त राशन, सीएम धामी ने जताया आभार

जिलाधिकारी ने नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त तत्वों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने के निर्देश देते हुए कहा कि नशीले पदार्थों की तस्करी की पूरी चेन को ध्वस्त किया जाए। तस्करी के स्रोत से लेकर इसके वितरण और खरीद-फरोख्त में शामिल प्रत्येक स्तर पर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि जनपद में नशे के कारोबार को किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

जिलाधिकारी ने सीमावर्ती क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतते हुए नियमित सघन चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नशीले पदार्थों की आवाजाही पर कड़ी निगरानी रखी जाए तथा संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी मिलने पर तत्काल कार्रवाई की जाए।

See also  रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम में शामिल हुए सीएम धामी

उन्होंने स्कूल-कॉलेज परिसरों एवं उनके आसपास के क्षेत्रों में भी विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए। कहा कि युवाओं को नशे से बचाने के लिए विद्यालय स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएं तथा अभिभावकों के साथ नियमित बैठकें कर संवाद स्थापित किया जाए, ताकि शुरुआती स्तर पर ही नशे की प्रवृत्ति को रोका जा सके।

जिलाधिकारी ने नशामुक्ति अभियान को जन आंदोलन का स्वरूप देने पर जोर देते हुए प्रशासन, पुलिस, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं समाज कल्याण विभाग सहित सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय से कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने नशे के दुष्प्रभावों के प्रति व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाने तथा सामाजिक संगठनों एवं आमजन की सहभागिता सुनिश्चित करने को कहा। बैठक में अपर जिलाधिकारी योगेंद्र सिंह सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

See also  पिथौरागढ़ में जनपदीय अभियोजन निदेशालय का उद्घाटन