3 November 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

बागेश्वर में चाचा चाची की हत्या का आरोपी भतीजा गिरफ्तार

बागेश्वर में चाचा चाची की हत्या का आरोपी भतीजा गिरफ्तार

बागेश्वर के कोतवाली बैजनाथ क्षेत्र के ग्राम नरग्वाड़ी में 1 नवंबर की शाम एक बुजुर्ग दंपति की कथित तौर पर उनके भतीजे ने लोहे की राड से हमला कर हत्या कर दी। पुलिस ने घटना के बाद तेजी से कार्रवाई करते हुए 52 वर्षीय आरोपी गोविंद बल्लभ खोलिया को 2 नवंबर को गिरफ्तार कर लिया और उसकी निशानदेही पर हमले में इस्तेमाल हुआ खून से सना लोहे की राड भी बरामद किया। बागेश्वर में चाचा चाची की हत्या का आरोपी भतीजा गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार, रात करीब 8:30 बजे डायल 112 पर सूचना मिलने पर बैजनाथ पुलिस मौके पर पहुंची, जहां 70 वर्षीय पूरन चंद्र खोलिया और 62 वर्षीय उनकी पत्नी भगवती देवी गंभीर रूप से घायल मिले। गांव वालों की मदद से दोनों को सीएचसी बैजनाथ ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पीड़ित परिवार की तहरीर के आधार पर आरोपी के विरुद्ध बीएनएस की संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई।

See also  सुहावने मौसम के बीच बाबा केदारनाथ के दर्शन कर रहे श्रद्धालु, अब तक 18,74,100 श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

पुलिस अधीक्षक बागेश्वर के निर्देश पर घटनास्थल का फोरेंसिक टीम द्वारा निरीक्षण कराया गया और क्षेत्राधिकारी बागेश्वर के पर्यवेक्षण में कई पुलिस टीमें गठित की गईं। रातभर छानबीन और मुखबिरों से प्राप्त सूचना के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी ने पूर्व से चली आ रही रंजिश के कारण हमला करने की बात स्वीकार की। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पहले भी हत्या के प्रयास से जुड़ा एक मामला दर्ज है। आरोपी और बरामद हथियार को न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है।

See also  सीएम धामी ने किया देवभूमि परिवार पोर्टल का शुभारंभ
Ad 2