3 November 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

सीएम धामी ने खटीमा में आयोजित दीपावली मेरे में की शिरकत

सीएम धामी ने खटीमा में आयोजित दीपावली मेरे में की शिरकत

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा में भारत विकास परिषद द्वारा आयोजित 14वें दीपावली मेले में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारत विकास परिषद जैसे संगठनों के सेवा और संस्कार से जुड़े प्रयास समाज की शक्ति को एकजुट करने और सबको एक दिशा में प्रेरित करने का काम करते हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने काशीपुर, जसपुर, रुद्रपुर, बाजपुर, गदरपुर, सितारगंज, खटीमा और किच्छा में 20 छठ घाट बनाए जाने की घोषणा की। इसके अलावा देहरादून के प्रेमनगर में टोंस नदी के दाहिने तट पर, विकासनगर के बाढ़वाला में यमुना नदी के तट पर और चंपावत के बनबसा में भी छठ पूजा के घाट बनाए जाने की मुख्यमंत्री ने घोषणा की। सीएम धामी ने खटीमा में आयोजित दीपावली मेरे में की शिरकत

See also  खटीमा में सीएम ने किया मॉडल प्राथमिक स्कूल का किया उद्घाटन

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार राज्य में धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहरों को सहेजने के साथ-साथ भावी वाली पीढी को उनकी विरासत से जोड़ने के लिए बड़े पैमाने पर कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा से क्षतिग्रस्त हुई बाबा केदार की नगरी को भव्य और दिव्य रूप देने का काम प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में तेजी से आगे बढ़ा है। सरकार का मुख्य उद्देश्य विकास के साथ-साथ राज्य की संस्कृति का संरक्षण और प्रसार करना है। जिस प्रकार केदारखंड में चार धामों का विकास हुआ है, उसी तर्ज पर मानसखंड में भी पौराणिक मंदिरों और धार्मिक स्थलों के पुनर्निर्माण और वहां आधारभूत संरचनाएं विकसित करने का कार्य तेजी से चल रहा है।

See also  बागेश्वर में चाचा चाची की हत्या का आरोपी भतीजा गिरफ्तार

मुख्यमंत्री ने कहा कि हरिद्वार-ऋषिकेश में गंगा जी का कॉरिडोर और माँ शारदा के तट पर शारदा कॉरिडोर का काम लगभग ₹3,000 करोड़ की लागत से तेजी से आगे बढ़ रहा है। भारतीय संस्कृति, दर्शन और इतिहास के गहन अध्ययन को प्रोत्साहित करने के लिए दून विश्वविद्यालय में ‘सेंटर फॉर हिंदू स्टडी’ की स्थापना की गई है।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, दर्जा राज्य मंत्री गंभीर सिंह धामी, मोहनी पोखरिया, किशन सिंह, संतोष गौरव, नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी,नमहामंत्री रमेश जोशी, जिला उपाध्यक्ष अमित कुमार पांडेय, हिमांशु बिष्ट, डीएम नितिन सिंह भदौरिया, सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

See also  खटीमा में आयोजित रामलीला में शामिल हुए सीएम धामी