4 November 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

भूमि बचाओ-धामी हटाओ अभियान के तहत आईडीपीएल ऋषिकेश में कांग्रेस का प्रदर्शन

भूमि बचाओ-धामी हटाओ अभियान के तहत आईडीपीएल ऋषिकेश में कांग्रेस का प्रदर्शन

उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर आज पूरे राज्य में ‘भूमि बचाओ-धामी हटाओ’ आंदोलन के तहत जोरदार प्रदर्शन किए गए। इसी क्रम में ऋषिकेश स्थित ऐतिहासिक आईडीपीएल (IDPL) परिसर में कांग्रेस चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष और पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्थानीय निवासियों ने धामी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। आंदोलनकारियों ने सरकार की नीतियों को उत्तराखंड विरोधी बताते हुए भारी नारेबाजी की। भूमि बचाओ-धामी हटाओ अभियान के तहत आईडीपीएल ऋषिकेश में कांग्रेस का प्रदर्शन

उत्तराखंड की धरोहरों पर भू-माफियाओं की नजर: डॉ. हरक सिंह रावत

विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए डॉ. हरक सिंह रावत ने कहा कि धामी सरकार तथाकथित ‘सर्विस सेक्टर नीति’ और निजीकरण की आड़ में ऋषिकेश की पहचान रही आईडीपीएल की लगभग 633 एकड़ बहुमूल्य सरकारी भूमि को निजी हाथों और बड़े पूंजीपतियों को सौंपने का षड्यंत्र रच रही है। उन्होंने कहा कि यह भूमि उत्तराखंड के सुनहरे भविष्य, उद्योगों और स्थानीय युवाओं के रोजगार के लिए उपयोग में लाई जानी चाहिए थी, लेकिन सरकार इसे बाहरी भू-माफियाओं की चारागाह बनाने पर तुली है।

See also  मुख्य सचिव ने सभी जिलों में लंबित प्रकरण जल्द निपटाने के आदेश दिए

हरक सिंह रावत ने सख्त लहजे में चेतावनी दी, “हम उत्तराखंड की जीवनदायिनी संपत्तियों की इस तरह बंदरबांट नहीं होने देंगे। यदि धामी सरकार ने आईडीपीएल की जमीनों को लीज पर देने या निजी हाथों में बेचने का फैसला वापस नहीं लिया, तो कांग्रेस पूरी ताकत से सड़क से लेकर सदन तक इस आंदोलन को तेज करेगी।”

स्थानीय निवासियों का उत्पीड़न बंद करे सरकार

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने कहा कि आईडीपीएल की आवासीय कॉलोनियों में रह रहे सैकड़ों परिवारों को उजाड़ने और स्थानीय आजीविका को नष्ट करने की कोशिशें की जा रही हैं। सरकार का काम जनता को राहत देना होता है, न कि उन्हें बेघर करना और सरकारी संपत्तियों को निजी घरानों के सुपुर्द करना।

See also  खटीमा में सीएम ने किया मॉडल प्राथमिक स्कूल का किया उद्घाटन

कांग्रेस की प्रमुख मांगें

1. आईडीपीएल ऋषिकेश की 633 एकड़ सरकारी भूमि का निजीकरण और लीज प्रक्रिया तुरंत निरस्त की जाए।

2. आईडीपीएल परिसर का उपयोग सार्वजनिक कल्याण, सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं या स्थानीय युवाओं के लिए तकनीकी व औद्योगिक रोजगार सृजन में किया जाए।

3. पर्यटन और विकास के नाम पर उत्तराखंड की अस्मिता और संसाधनों के साथ हो रहा खिलवाड़ बंद किया जाए।

 

See also  पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज में व्यवस्था दुरुस्त करने का डीएम ने दिया निर्देश
Ad 1