14 November 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

उत्तराखंड की कानून व्यवस्था पर NSUI ने उठाए सवाल, हरक सिंह रावत ने भी साधा निशाना

उत्तराखंड की कानून व्यवस्था पर NSUI ने उठाए सवाल, हरक सिंह रावत ने भी साधा निशाना

भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन NSUI द्वारा प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजपुर रोड देहरादून में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया जिसमे मुख्य रूप से प्रदेश कांग्रेस चुनाव प्रबंधन कमेटी के अध्यक्ष डॉ0 हरक सिंह रावत भी उपस्थित रहे। पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए डॉ0 हरक सिंह रावत ने कहा कि आज उत्तराखंड में महिलाओं की सुरक्षा, अपराध और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे है हल्द्वानी के मुखानी थाना क्षेत्र में 16 वर्षीय नाबालिग छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला अत्यंत गंभीर और शर्मनाक है। उत्तराखंड की कानून व्यवस्था पर NSUI ने उठाए सवाल, हरक सिंह रावत ने भी साधा निशाना

उन्होंने कहा कि पुलिस के अनुसार इस मामले में चार युवकों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने घटनाक्रम को रूप से बताया कि गिरफ्तार युवकों में धीरज बिष्ट भी शामिल है, जिसने ABVP के प्रत्याशी के रूप में MBPG कॉलेज में छात्रसंघ अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ा था।
– अन्य आरोपियों के नाम नितिन पाल, अंश खत्री और हिमांशु गोनी बताए गए हैं।
– घटना कटघरिया क्षेत्र के होटल त्रिशूल से जुड़ी बताई गई है।
– यदि छात्र राजनीति से जुड़े किसी व्यक्ति पर इतने गंभीर अपराध के आरोप लगते हैं, तो इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए ।
. इस पूरे प्रकरण में होटल प्रबंधन की भूमिका की भी जांच हो

See also  देहरादून में हुआ तीसरे प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन का आयोजन, सीएम धामी ने की शिरकत

डॉ0 हरक सिंह रावत ने कहा कि नाबालिगों को बिना पहचान पत्र और उचित सत्यापन के होटल में कमरा कैसे उपलब्ध कराया गया यह बड़ा सवाल है ।
– केवल आरोपियों की गिरफ्तारी पर्याप्त नहीं है। ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए प्रशासनिक व्यवस्था की जवाबदेही भी तय होनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि इस बहुत ही शर्मनाक कांड में कांग्रेस की प्रमुख है की
. हल्द्वानी की घटना की निष्पक्ष एवं समयबद्ध जांच हो और दोष सिद्ध होने पर आरोपियों को कठोरतम कानूनी सजा मिले।
पीड़िता और उसके परिवार को सुरक्षा, कानूनी सहायता और उचित मनोवैज्ञानिक सहयोग उपलब्ध कराया जाए।
नाबालिग पीड़िता की पहचान और निजता की पूर्ण सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।
किसी भी राजनीतिक, छात्र या सामाजिक संगठन से जुड़े व्यक्ति को कानून से ऊपर न माना जाए।
प्रदेशभर में होटल एवं गेस्ट हाउस के पहचान सत्यापन और रिकॉर्ड संबंधी नियमों का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित किया जाए

See also  अग्निपथ योजना समाप्त कर सेना में नियमित भर्ती बहाल करे केंद्र सरकार : कर्नल राम रतन नेगी

एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष विकास नेगी ने कहा कि हमारा सवाल किसी एक संगठन या विचारधारा से नहीं, बल्कि उस मानसिकता और व्यवस्था से है जिसमें अपराध करने वालों को कानून का भय नहीं रह गया है ।‌ हमारी बहन बेटियों की सुरक्षा राजनीतिक बयानबाजी का विषय नहीं, बल्कि सरकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। उत्तराखंड की जनता यह जानना चाहती है कि सरकार महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा के लिए वास्तव में क्या कड़े कदम उठा रही है।

विकास नेगी ने कहा कि केवल जीरो टॉलरेंस के बयान देने से काम नहीं चलेगा, जीरो टॉलरेंस जमीन पर दिखाई भी देना चाहिए हकीकत यह है कि आज प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की चीज नजर नहीं आ रही है स्कूल जाने वाली लड़कियां आज घर से निकलने में घबरा रही है क्योंकि उनको डर सता रहा है कि ना जाने अगले चौक चौराहे पर उनके साथ कौन सी घटना घट जाए ।

See also  उत्तराखंड बीजेपी महिला मोर्चा का हरक सिंह रावत पर हमला

उन्होंने कहा कि प्रदेश में महिला अपराधों और अन्य अपराधों की संख्या लगातार बढ़ रही है और कानून व्यवस्था की कोई जवाब देही और जिम्मेदारी नजर नहीं आ रही है जो बहुत ही चिंता का विषय है ।

पत्रकार वार्ता में मुख्य रूप से NSUI के महानगर अध्यक्ष हिमांशु रावत , डीबीएस पीजी कॉलेज के छात्र संघ अध्यक्ष हर्ष राणा एवं DAV पीजी कॉलेज के विश्वविद्यालय प्रतिनिधि प्रियांशु धामी आदि छात्र नेता उपस्थित रहे ।