16 November 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

जनगणना के दूसरे चरण का आगाज, डीएम पिथौरागढ़ ने रवाना किए जागरूकता रथ

जनगणना के दूसरे चरण का आगाज, डीएम पिथौरागढ़ ने रवाना किए जागरूकता रथ

जनगणना-2027 के अंतर्गत आज से स्व-गणना (Self Enumeration) की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। इस अवसर पर जिलाधिकारी आशीष कुमार भटगांई ने जनगणना के प्रति आमजन को जागरूक करने एवं व्यापक प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट परिसर से जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जनगणना के दूसरे चरण का आगाज, डीएम पिथौरागढ़ ने रवाना किए जागरूकता रथ

यह जागरूकता रथ जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण कर आम नागरिकों को जनगणना-2027 के महत्व, स्व-गणना की प्रक्रिया तथा इसमें आवश्यक जानकारियां ऑनलाइन दर्ज करने के संबंध में जागरूक करेगा। रथ के माध्यम से लोगों को स्व-गणना पोर्टल पर स्वयं अपनी एवं अपने परिवार की जानकारी दर्ज करने की प्रक्रिया तथा क्यूआर कोड (QR Code) के माध्यम से पोर्टल तक पहुंचने की जानकारी भी दी जाएगी।

See also  खटीमा में छठ महोत्सव में शामिल हुए सीएम धामी

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से अपील की कि जनगणना-2027 के अंतर्गत प्रारंभ हुई स्व-गणना प्रक्रिया में अधिक से अधिक संख्या में भागीदारी सुनिश्चित करें तथा निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार अपनी एवं अपने परिवार से संबंधित आवश्यक जानकारियां सही एवं पूर्ण रूप से दर्ज करें।

उन्होंने कहा कि जनगणना एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है, जिसके माध्यम से प्राप्त आंकड़े भविष्य की विकास योजनाओं एवं नीतियों के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसलिए प्रत्येक नागरिक की सहभागिता और सही जानकारी उपलब्ध कराना अत्यंत आवश्यक है।

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनगणना-2027 के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए जागरूकता गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित किया जाए, ताकि जनपद के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के अधिकाधिक नागरिक स्व-गणना प्रक्रिया से जुड़ सकें।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी योगेंद्र सिंह, उपजिलाधिकारी सदर जितेंद्र वर्मा, तहसीलदार विजय गोस्वामी, सहायक नगर आयुक्त राजदेव जायसी सहित अन्य संबंधित उपस्थित रहे।

See also  सीएम धामी ने अपनी मां के लिए खरीदी साड़ी

जिला सूचना अधिकारी पिथौरागढ़।