17 November 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

चुनाव से पहले सहसपुर में बीजेपी को लगा बड़ा झटका, कई पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने थामा कांग्रेस का दामन

चुनाव से पहले सहसपुर में बीजेपी को लगा बड़ा झटका, कई पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने थामा कांग्रेस का दामन

विधानसभा चुनाव से पहले सहसपुर विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। उत्तराखंड कांग्रेस चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत की उपस्थिति में सुद्धोवाला में आयोजित कार्यकर्ताओं की रणनीतिक बैठक के दौरान भाजपा एवं अन्य दलों से जुड़े कई जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं और भूतपूर्व सैनिकों ने कांग्रेस पार्टी का दामन थाम लिया। चुनाव से पहले सहसपुर में बीजेपी को लगा बड़ा झटका, कई पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने थामा कांग्रेस का दामन

डॉ. हरक सिंह रावत सहसपुर विधानसभा क्षेत्र में लगातार राजनीतिक सक्रियता बढ़ाते हुए भाजपा से जुड़े पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को कांग्रेस परिवार में शामिल कर रहे हैं। उत्तराखंड की राजनीति में हमेशा चर्चा के केंद्र में रहने वाले डॉ. रावत ने एक बार फिर अपने बेबाक राजनीतिक अंदाज में सक्रियता दिखाते हुए भाजपा को चुनाव से पहले बड़ा झटका दिया है। कांग्रेस में शामिल होने वालों में बीडीसी सदस्य, ग्राम प्रधान एवं भाजपा संगठन के पूर्व पदाधिकारी सहित कई प्रमुख नाम शामिल हैं।

See also  एमडीडीए की अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई, आमबाग में निर्माण सील

इस अवसर पर BDC सदस्य कुंजा ग्रांट श्रीमती दिलशाना जी ने भाजपा छोड़कर अपने साथियों सहित कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। इनके साथ ग्राम प्रधान धर्मावाला श्री इसफाक जी, ग्राम प्रधान टिमली श्री मोहम्मद आजम जी, उप प्रधान श्री नदीम जी, श्री शहवाज जी, भाजपा के पूर्व मंडल महामंत्री श्री कुशवान जी, श्री चूड़ा सिंह जी, श्री सिकंदर जी, श्री चंद्रमोहन जी, श्रीमती रिंकी राठी जी, श्रीमती मीनाक्षी पाल जी, श्रीमती सोनिया पाल जी, श्री जमन सिंह रावत जी, श्री दशरथ बिष्ट जी, श्री बलम सिंह नेगी जी, श्रीमती बीना चौधरी जी, श्रीमती सुजाता जी, श्रीमती सीमा जी, श्री अली फुरकान जी एवं श्री नंद किशोर कुकरेती जी, कैप्टन वीरेंद्र सिंह जी, कैप्टन जयदेव सिंह जी, कैप्टन शेर सिंह जी, श्री महेश नेगी जी ने भी कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

See also  जौलजीबी विवाद पर हरीश रावत ने दी नसीहत

डॉ. हरक सिंह रावत ने कांग्रेस में शामिल हुए सभी नए साथियों का स्वागत करते हुए संगठन की मजबूती के लिए मिलकर कार्य करने की बात कही।

बैठक के दौरान आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों, चुनावी रणनीति एवं संगठनात्मक विस्तार को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं के सुझाव लेने तथा उन्हें संगठनात्मक जिम्मेदारियां सौंपने पर विशेष जोर दिया गया। बैठक में कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय और सक्रिय भागीदारी के साथ संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने का आह्वान किया गया।

 

See also  राज्यपाल ढाल सिंह बिसेन ने किया स्व गणना का शुभारंभ
Ad 2