21 November 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

हरिद्वार में बीजेपी की बैठक, धामी ने किया जीत की हैट्रिक लगाने का दावा

हरिद्वार में बीजेपी की बैठक, धामी ने किया जीत की हैट्रिक लगाने का दावा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार में आयोजित भारतीय जनता पार्टी के संयुक्त मोर्चा एवं प्रकोष्ठ पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक में सहभागिता की। बैठक में आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों, संगठनात्मक गतिविधियों, बूथ स्तर पर संगठन को और अधिक सशक्त बनाने, जनसंपर्क अभियान को गति देने तथा विभिन्न मोर्चों एवं प्रकोष्ठों की भूमिका को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। हरिद्वार में बीजेपी की बैठक, धामी ने किया जीत की हैट्रिक लगाने का दावा

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सबसे बड़ी शक्ति उसके समर्पित, अनुशासित और कर्मठ कार्यकर्ता हैं। कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम, संगठन के प्रति अटूट निष्ठा और जनता के साथ निरंतर संवाद के बल पर ही भाजपा आज विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन बनी है। उन्होंने कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्रसेवा, सुशासन और अंत्योदय के संकल्प को समर्पित एक विचारधारा है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में देश विकास और आत्मनिर्भरता के नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। उत्तराखंड में भी डबल इंजन सरकार के माध्यम से विकास कार्यों को अभूतपूर्व गति मिली है। सड़क, रेल, स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यटन, औद्योगिक निवेश और रोजगार सृजन के क्षेत्र में निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्रत्येक कार्यकर्ता की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है।

See also  पीएम मोदी से सीएम धामी की मुलाकात

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य सरकार ने समान नागरिक संहिता लागू करने, सख्त नकल विरोधी कानून बनाने, महिलाओं को सरकारी नौकरियों में 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण देने, युवाओं को पारदर्शी भर्ती प्रक्रियाओं के माध्यम से रोजगार उपलब्ध कराने तथा मातृशक्ति को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने जैसे अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गई हैं, वहीं तीन लाख से अधिक महिलाएं लखपति दीदी बनकर आत्मनिर्भरता की नई मिसाल प्रस्तुत कर रही हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य उत्तराखंड को देश के अग्रणी राज्यों की श्रेणी में स्थापित करना है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में राज्य की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने, पर्यटन की संभावनाओं को विस्तार देने, निवेश आकर्षित करने और युवाओं के लिए रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर सृजित करने की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है।

See also  अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में आज शामिल होंगे सीएम धामी, उत्तराखंड पवेलियन का करेंगे उद्घाटन

उन्होंने कहा कि भाजपा के सभी मोर्चों एवं प्रकोष्ठों की संगठनात्मक संरचना समाज के विभिन्न वर्गों से सीधा संवाद स्थापित करने का सशक्त माध्यम है। युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, किसान मोर्चा सहित सभी मोर्चों और प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों को सक्रियता के साथ जनसंपर्क बढ़ाते हुए सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंचाने की दिशा में कार्य करना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बूथ स्तर पर संगठन की मजबूती किसी भी चुनाव में सफलता का सबसे महत्वपूर्ण आधार होती है। प्रत्येक कार्यकर्ता को अपने क्षेत्र की स्थानीय समस्याओं, जनभावनाओं और विकास संबंधी आवश्यकताओं के प्रति संवेदनशील रहते हुए जनता के साथ निरंतर संपर्क बनाए रखना चाहिए। उन्होंने संगठन और सरकार के बीच बेहतर समन्वय तथा जनसमस्याओं के प्रभावी समाधान पर भी विशेष बल दिया।

See also  भाजपा कार्यसमिति की बैठक मे हर मोर्चे को एक लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य

धामी ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनावों के दृष्टिगत सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। संगठन की एकजुटता, कार्यकर्ताओं का समर्पण और सरकार के विकास कार्यों के माध्यम से जनता के बीच विश्वास को और अधिक मजबूत किया जाएगा। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से पूर्ण ऊर्जा, अनुशासन और समर्पण के साथ संगठनात्मक दायित्वों का निर्वहन करने का आह्वान किया।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन, भाजपा संगठन की एकजुटता और समर्पित कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम से उत्तराखंड विकास एवं सुशासन की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।