मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने मथुरा प्रवास के दौरान आज प्रसिद्ध गोवर्धन मंदिर में दुग्धाभिषेक कर पूजा-अर्चना की तथा देश व प्रदेश की खुशहाली के लिए प्रार्थना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण की क्रीड़ा स्थली के रूप में गोवर्धन धाम की अपनी विशिष्ट पहचान है। देश के करोड़ों लोगों की आस्था का भी यह केंद्र है। उन्होंने कहा कि पूरी ब्रज भूमि ही सनातन भक्ति की पहचान का क्षेत्र है।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने साध्वी ऋतंभरा द्वारा स्थापित व परमशक्ति पीठ द्वारा संचालित वात्सल्य ग्राम अनाथालय का भी भ्रमण किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि वृंदावन शहर के समीप आज वात्सल्य ग्राम के नाम से यह स्थान अपनी प्रसिद्धि प्राप्त कर चुका है। मुख्यमंत्री ने साध्वी ऋतंभरा द्वारा अनाथालय में बच्चों व बुजुर्गों को परिवार की परंपरा से जोड़ने तथा बालक-बालिकाओं को संस्कारवान बनाने हेतु किए जा रहे प्रयासों की भी सराहना की।

More Stories
जम्मू कश्मीर के डोडा में बड़ा हादसा, खाई में सेना की गाड़ी गिरी, 10 जवान शहीद
जंतर-मंतर पर गूंजी अंकिता भंडारी को इंसाफ दिलाने की मांग, प्रवासी उत्तराखंडियों के निशाने पर सीएम धामी, मांगा इस्तीफा
अंकिता भंडारी केस को लेकर दिल्ली में भी आक्रोश, प्रवासी उत्तराखण्डियों का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, 10 दिन में सीएम धामी का इस्तीफा और सीबीआई जांच कराने की मांग