आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय से सभी जिलाधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक कर आगामी 14 से 22 जनवरी 2024 तक सांस्कृतिक उत्सव के तहत प्रदेश में भव्य आयोजन के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने सभी जिलाधिकारियों को मंदिरों, घाटों, प्रतिष्ठानों एवं गुरुद्वारों में वृहद स्तर पर स्वच्छता अभियान चलाने तथा प्रसाद के रूप में उत्तराखण्ड के मिलेट्स को अधिक से अधिक शामिल करने के निर्देश दिए।
22 जनवरी को शराब की दुकानें बंद
मुख्यमंत्री ने 22 जनवरी को राज्य में ड्राई डे घोषित किया तथा सभी अधिकारियों को वृद्धाश्रमों, नारी निकेतन, कुष्ठाश्रम, अनाथालयों, अस्पतालों में भी सांस्कृतिक उत्सव कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि 22 जनवरी को सभी घरों में दीपोत्सव मनाएं तथा सभी जनपदों में विभिन्न सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यक्रमों के आयोजन किए जाएं। उन्होंने कहा कि सबसे अच्छा कार्यक्रम करने वाले जनपद को सम्मानित किया जायेगा।

इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, सचिव एवं कमिश्नर गढ़वाल विनय शंकर पाण्डेय, सचिव संस्कृति एच.सी सेमवाल, निदेशक संस्कृति बीना भट्ट और वर्चुअल माध्यम से सभी जिलाधिकारी उपस्थित रहे।

More Stories
उत्तरकाशी में जन जन की सरकार कार्यक्रम में शामिल हुए सीएम धामी
टनकपुर में जंगली हाथी के हमले में महिला की मौत
रुद्रप्रयाग कोर्ट को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने चलाया तलाशी अभियान