25 November 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

युवाओं को धामी का बड़ा संदेश

युवाओं को धामी का बड़ा संदेश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज “राष्ट्रीय युवा दिवस” के अवसर पर देहरादून में “Youth As Job Creators” के थीम पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सराहनीय कार्य करने वाले युवक और महिला मंगल दलों को विवेकानन्द यूथ अवार्ड से सम्मानित किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने प्रदेश के युवाओं को खेलों के प्रति जागरूक करने तथा नशामुक्त अभियान से जोड़ने के लिए प्रदेश के सभी स्कूलों एवं महाविद्यालयों के खेल मैदानों को सुदृढ़ करने की घोषणा की। शैक्षणिक समय के बाद इन खेल मैदानों का उपयोग खेल प्रेमियों द्वारा किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि हमारे संस्कारों में वसुधैव कुटुंबकम की भावना है। स्वामी विवेकानंद द्वारा दिखाए गए रास्ते का अनुसरण करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत को विकसित भारत की ओर ले जाने के लिए प्रयासरत हैं। स्वामी विवेकानन्द जी ने युवाओं को श्रेष्ठ कार्य करने के लिए हमेशा प्रेरित किया। आज हमारी युवा शक्ति ही है जो देश और प्रदेश के भाग्य को बदलने का कार्य कर रही है। हमारे युवाओं का परिश्रम, सक्रियता और समर्पण ही हम सभी में ऊर्जा भरने का कार्य करता है।

See also  जल प्रदूषण रोकने के लिए उत्तराखंड में उठाए जा रहे अहम कदम

इस अवसर पर‌खेल मंत्री रेखा आर्य विशेष प्रमुख सचिव सचिव अमित सिन्हा, निदेशक युवा कल्याण जितेन्द्र सोनकर एवं अन्य गणमान्य उपस्थित थे।