19 February 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा

कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा

आज से कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का आगाज़ हो रहा है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के नेतृत्व में यात्रा की शुरुआत होगी। 14 जनवरी से 15 मार्च तक चलने वाली यात्रा 15 राज्यों से होकर गुजरेगी। यात्रा के दौरान राहुल गांधी 6700 किलोमीटर का सफर तय करेंगे। यात्रा का स्लोगन न्याय का हक़ मिलने तक दिया गया है।

यात्रा में शामिल होने के लिए कांग्रेस के लगभग सभी बड़े नेता एक विशेष फ्लाइट में सवार होकर दिल्ली से मणिपुर के लिए रवाना हुए। राहुल गांधी भी इसी विमान में सवार हुए। उत्तराखंड कांग्रेस के अध्यक्ष करन माहरा भी इस फ्लाइट से ही मणिपुर निकले। कांग्रेस के भरोसा है कि लोकसभा चुनाव के लिहाज से ये यात्रा काफी महत्वपूर्ण साबित होगी। 66 दिन तक चलने वाली यात्रा का समापन मुंबई में होगा। कांग्रेस को उम्मीद है कि इस यात्रा का असर लोकसभा चुनाव के नतीजों पर असर जरूर पड़ेगा।